
Sachin Pilot Sikar visit
सीकर. माकपा के लालगढ़ में कांग्रेस ने 25 साल बाद फिर सेंधमारी की कोशिश तेज कर दी है। धोद के ईस्ट-वेस्ट स्कूल में हुए मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में कांग्रेस ने माकपा और भाजपा पर जमकर सियासी हमले बोले। माकपा के किसानों के मुद्दे का श्रेय लेने को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया। भीड़ और प्रदेशाध्यक्ष के जरिए पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया ने सीधे तौर पर विपक्षियों को चुनौती भी दे दी है।
सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रदेश में छोटी बालिकाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं शर्मसार कर रही है। क्योंकि सरकार खुद भूमाफिया, शराब माफिया को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा देने पर तुली है। इनके खुद के मंत्री भ्रष्टाचार में फंसे हैं। बेरोजगार युवा अपना अधिकार मांगते हैं तो बदले में पुलिस की लाठियां या जेल भेजती है।
प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने चौकीदार बनकर सुरक्षा की गांरटी दी थी। वे लोग विदेशों में भ्रमण कर उल्टा कांग्रेस को दोषी साबित करने पर तुले हुए हैं। प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा की खामियां गिनानी होगी। इसके कुशासन को जनता तक पहुंचा कर कांग्रेस को जीत दिलानी होगी।
मोरदिया बोले, पहरेदार बनकर करुंगा सेवा
कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष परसराम मोरदिया ने कार्यक्रम धोद में चुनाव हारने के बाद लोगों के दुख दर्द बांटने की बात कही। भाजपा के राज में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। किए गए वादे भी चार साल में पूरे नहीं किए। मुझे मौका मिला तो पहरेदार बनकर सेवा करुंगा। मोरदिया ने पीसीसी अध्यक्ष से कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में धोद में नहर का पानी लाने व किसानों की बिजली माफ करने की शर्त को शामिल करने का भरोसा दिलाया। प्रधान ओमप्रकाश झीगर ने कहा कि भाजपा जुमलों की पार्टी है।
फर्जी नाम जुड़वा रही सरकार
पार्टी जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने कहा कि आगामी चुनाव बूथ लेवल पर लड़े जाएंगे। गड़बड़ी करने के लिए विपक्षी सरकार फर्जी लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर आमादा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने भी मतदाता सूची में भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा पर लगाए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि सरकार ने अनुदान के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। फतेहपुर विधायक नंदकिशोर महरिया ने भाजपा को बेईमान व धोखेबाज सरकार बताते हुए सबक सिखाने की बात कही।
किसानों की समस्या के साथ दिया हल
मंच पर पीसीसी अध्यक्ष पायलट को 21 किलो की माला पहनाई गई। कार्यक्रम के दौरान धोद ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल, पूर्व प्रधान वीरेंद्र ङ्क्षसह, सभापति जीवण खां, चेयरमैन बाबूलाल कुमावत, किशन सिंह चौहान, रिछपाल फौजी, कासम खां, रामेश्वर महरिया, बीएल रणवां, राकेश मोरदिया, प्रधान ओमप्रकाश झीगर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूरन कंवर, प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम की लाइव कवरेज के लिए जिला कांग्रेस आइटी सेल संयोजक गोविंद पटेल व उसकी टीम की तारिफ की। शंकर पन्नू ने धन्यवाद जताया।
खोई हुई जमीन की तलाश
धोद में 25 साल पहले खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश अब कांग्रेस ने तेज कर दी है। क्योंकि पहले यहां छह से सात बार लगातार पार्टी के विधायक रहे। इसके बाद माकपा ने इस विधानसभा सीट पर कब्जा जमा लिया था। जिसके विधायक 20 साल यहां काबिज रहे। लेकिन, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायक ने यह सीट लाल झंडे से छीनकर यहां कमल खिला दिया। अब कांग्रेस फिर पुरानी सीट पर कब्जा करने की जुगत में है। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, बीएल मील ने किया।
पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह और पूर्व जिला प्रमुख रीटासिंह ने अलग-अलग जगहों पर किया स्वागत
पलसाना. टिकट की दौड़ में रिश्तों की सियासत भी हो जाती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का दांतारामगढ़ विधायक चौधरी नारायण सिंह के बेटे वीरेन्द्र सिंह व पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया। पलसाना बाइपास पर कांग्रेस के दिग्गज और विधायक नारायण सिंह के बेटे पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने पायलट का स्वागत किया। वहीं अखेपुरा टोल बूथ पर नारायणसिंह की पुत्रवधु और वीरेन्द्रसिंह की पत्ती पूर्व जिला प्रमुख डॉ. रीटा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान रीटा सिंह के समर्थकों ने भी उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। दोनों ही दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे है।
जिलेभर में स्वागत
प्रदेशाध्यक्ष का जिलेभर में 60 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया। सोमोलाई धाम में समिति अध्यक्ष हजारीलाल तानाण की अगुवाई में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद बुडानियां ने स्वागत किया।
Published on:
19 Jul 2018 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
