
VIDEO: मांगों को लेकर धरने पर बैठे राजस्व विभाग के कार्मिक
नीमकाथाना. राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले राजस्व विभाग के कर्मचारीयो ने सोमवार को विभिन्न मांगों को उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों ने बताया कि राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के अप्रेल 2021 के लिखित समझौते पर क्रियान्विति नहीं होने के कारण समय समय पर दिए गए ज्ञापनों एवं अप्रेल 2023 को नए सिरे से प्रस्तुत किए गए मांगपत्र पर मुख्यमंत्री आवास पर माननीय के साथ हुए अप्रेल 2021 के लिखित समझौते एवं नवीन मांगपत्र बिंदुओं पर सहमति प्रदान की गई थी। लेकिन आज तक सरकार की ओर से मांगे नहीं मानी गई, जिससे राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश है। राजस्व कर्मचारियों का कहना है की जब तक सरकार मांगे नहीं मांनती है तो कर्मचारियों को आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अनेक राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
कोतवाली पुलिस ने शहर में किया पैदल मार्च
नीमकाथाना. चुनाव के मध्य नजर एवं नीमकाथाना में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर कोतवाल भंवरलाल कुमावत ने पुलिस जवानों के साथ बाजार में पैदल मार्च किया। उन्होंने जीप स्टैंड से, अग्रसेन सर्किल खेतड़ी मोड़ तक पैदल मार्च किया। इस दौरान सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर भी कार्रवाई की। उन्होंने नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों से समझाइश की। कोतवाल ने बताया कि भंवरलाल कुमावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए और क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर शहर में शहर में पुलिस जाति के साथ गश्त की गई। शहर में पुलिस की ओर से लगातार ग्रश्त की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि किसी भी तरह की अपराधी के घटनाओं एवं सधिग्द व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Published on:
28 Aug 2023 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
