
सीकर. ईद ए मिलादुन नबी का पर्व रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।

इसमें सैकड़ों की संख्या में शहर के लोगों ने शिरकत की। जुलूस का आगाज मोहल्ला नारवान से हुआ। यहां से रोशन गंज, हुसैन गंज, ईदगाह इलाका सहित आसपास के मुस्लिम मोहल्लों से होकर वापस मोहल्ला नारवान पहुंचा।

इस दौरान जुलूस में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लहराते व हिंदोस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते और नात व सलाम गुनगुनाते चल रहे थे।

जुलूस का रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया। मोहल्ला नारवान में हुए कार्यक्रम में आलिमों ने पैगम्बर साहब की तालीम को जीवन में उतारने पर जोर दिया।

जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने जोश के साथ भागीदारी निभाई।