3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: खनन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने पर समाजिक व व्यापारी संगठनों ने जताया आक्रोश

खनन कारोबारी व उद्योग संघ अध्यक्ष दौलतराम गोयल व उनके छोटे भाई पार्षद महेन्द्र गोयल से 25 लाख की रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर समाजिक व व्यापारी संगठनों में आक्रोश है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Oct 04, 2023

VIDEO: खनन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने पर समाजिक व व्यापारी संगठनों ने जताया आक्रोश

VIDEO: खनन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने पर समाजिक व व्यापारी संगठनों ने जताया आक्रोश

नीमकाथाना. खनन कारोबारी व उद्योग संघ अध्यक्ष दौलतराम गोयल व उनके छोटे भाई पार्षद महेन्द्र गोयल से 25 लाख की रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर समाजिक व व्यापारी संगठनों में आक्रोश है। मंगलवार सुबह अग्रवाल समाज, व्यापार महासंघ, माइनिंग एंड क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति सहित अनेक सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने एसपी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को घटना की जानकारी देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

वहीं पीड़ित व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। इस पर एसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व पीड़ित की सुरक्षा करवाने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि गांव प्रीतमपुरी में स्थित खनन कारोबारी की माइंस व क्रेशर है, जिसपर 1 अक्टूबर की रात को बाइक सवार तीन युवक आए, जिसमें एक बाइक पर तथा दो बदमाश क्रेशर पर आकर कर्मचारी मक्खन लाल के हाथों में खनन कारोबारी दौलतराम गोयल व उनके भाई महेन्द्र गोयल के नाम 25 लाख की रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरा पत्र सौंपा तथा जाते समय दो राउंड फायरिंग कर बाइक से फरार हो गए।

आरोपियों के पीछे पुलिस की टीमें

जिला बनने से पहले से ही क्षेत्र में बढ़ रही रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारी भी गंभीर है। जिला बनने के बाद दूसरी बार खनन कारोबारी से 25 लाख की फिरौती मांग कर फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है।

हालांकि पुलिस इस घटना की सूचना के तुरंत बाद ही आरोपियों पर पूरी तरह से जाल बिछा दिया था। बदमाशों के अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतियां, माईनिंग एंड क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति अध्यक्ष सुंदरमल सैनी, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष कमलेश मेगोतिया, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष बनवारी चेतानी, रेडीमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सुभाष मंडी अध्यक्ष पवन माधोगढ़, किराणा व्यापार संघ चंद्रमोहन बागोली, उद्योग संघ उपाध्यक्ष अशोक दालमील, प्रमोद बाजोर, जेपी लोढा, राकेश गर्ग, नरेन्द्र चेतानी, चौथमल गर्ग,मन्नालाल सैनी, हरिसैनी, नंदलाल सैनी, राजेन्द्र अग्रवाल दिनेश अग्रवाल, शंभूदयाल मित्तल सहित अनेक सामाजिक व व्यापारी संगठनों के लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग