
गर्ल्स कॉलेज के पास ही बना हुआ था कपल केबिन, पुलिस पहुंची तो मची अफरा-तफरी
सीकर.
नगर परिषद और पुलिस की कड़ाई के बाद भी शहर में रेस्टोरेंट और कैफे में कपल केबिन ( Action on couplecabin in Sikar ) कारोबार थम नहीं रहा है। केबिन हटाने का नोटिस मिलने पर मालिक केबिन हटाने की बजाय ताला बंद कर भाग जाते हैं। परिषद की टीम ने शहर के अशोक विहार के पास स्थित एक कैफे के अवैध केबिन हटाकर कैफे को सीज किया है। सर्वे के दौरान शहर के घंटाघर स्थित गल्र्स कॉलेज के पास भी एक कैफे में केबिन मिले हैं। परिषद की टीम ने इस कैफे पर नोटिस चस्पा किया तो मालिक ताला लगाकार भाग गया।
बाहर लगा है बोर्ड
शहर में कपल केबिन कारोबार कितना बेखौफ चल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केबिन सुविधा होने के बाहर बोर्ड भी लगे हुए हैं। घंटाघर स्थित गल्र्स कॉलेज के पास चल रहे इस तरह के केबिन मालिक को नोटिस देने के बाद परिषद की टीम शुक्रवार को वहां पहुंची तो मालिक ताला लगाकर भाग गया।
ताला तोड़ हटाए केबिन
परिषद की राजस्व अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि राज लक्ष्मी कैफे एवं फास्टफूड के मालिक को 48 घंटे में केबिन हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। पुलिस और परिषद की टीम वहां पहुंची तो कैफे का मालिक केबिन हटाने की बजाय ताल लगाकर बाहर चला गया। इस पर टीम ने कै फे का ताला तोडकऱ अंदर के केबिन हटाए। बाद में मुख्य चेनल गेट के ताल लगाकर कैफे को सील कर दिया गया। कैफे मालिक को परिषद की मौजूदगी में ही ताला खोलने के लिए पाबंद किया गया है।
केबिन हटाने की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -वंदिता राणा, सहायक पुलिस अधीक्षक
Published on:
04 Jan 2020 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
