scriptpolice is running a stick on those who go outside | समझाइश के बाद बाहर घूमने वालों पर अब पुलिस का चल रहा डंडा, सौ से अधिक वाहन जब्त | Patrika News

समझाइश के बाद बाहर घूमने वालों पर अब पुलिस का चल रहा डंडा, सौ से अधिक वाहन जब्त

locationसीकरPublished: Mar 25, 2020 12:40:12 pm

Submitted by:

Vikram Solanki

सीकर. जनता कफ्र्यू के बाद पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों से पुलिस लोगों से समझाइश करती हूई नजर आ रही थी, हालांकि अभी भी काफी लोग ऐसे है जो बिना मतलब के बाहर घूमते नजर आ रहे है। तीसरे दिन बिना किसी कार्य के बाहर घूमने वाले लोगों के पुलिस ने चालान कर जब्त भी किए।

पुलिस ने सख्ती से काम लेते हुए लोगों को फटकारा
पुलिस ने सख्ती से लोगों को फटकारा
सीकर. जनता कफ्र्यू के बाद पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों से पुलिस लोगों से समझाइश करती हूई नजर आ रही थी, हालांकि अभी भी काफी लोग ऐसे है जो बिना मतलब के बाहर घूमते नजर आ रहे है। तीसरे दिन बिना किसी कार्य के बाहर घूमने वाले लोगों के पुलिस ने चालान कर जब्त भी किए। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी भी लगाई। पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता भी लगाया गया। जनता कफ्र्यू के बाद पुलिस ने पहले लोगों से बाहर नहीं निकलने की समझाइश की। इसके बावजूद लोग बाहर घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने भी लॉकडाउन के तीसरे दिन शहर के कई इलाकों में जाकर हालातों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्यूआरटी टीम के अलावा पुलिस का काफी जाब्ता मौजूद रहा। उन्होंने सालासर रोड, पिपराली रोड, स्टेशन रोड, जाट बाजार, जयपुर रोड के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी जाकर निरीक्षण किया। कई जगहों पर पुलिस ने बिना वजह घर के बाहर बैठे लोगों को अंदर जाने को कहा। शहर में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पुलिस ने समझाइश की। दिनभर पुलिस ने सौ से अधिक वाहनों को जब्त भी किया। बिसायती चौक, ईदगाह, तहसील, तबेला मार्केट, फतेहपुरी गेट के आसपास बाहर काफी लोग बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन लोगों को अंदर जाने के लिए खदेड़ा। इसके अलावा कई जगहों पर पुलिस ने सख्ती से काम लेते हुए लोगों को फटकारा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.