
तापमान में बड़ा बदलाव, अब बरसात की संभावना
(Big change in temperature, now the possibility of rain in rajasthan) सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में शुक्रवार को तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में शुक्रवार को अल सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। जो गुरुवार के मुकाबले 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि इस बीच आंशिक बादलों से ढकी धूप व हवा में नमी के चलते सर्दी का असर बरकरार है। इससे पहले शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। जिसका असर ग्रामीण व कृषि क्षेत्रों में ज्यादा रहा। शहरी इलाकों में भी रात से ही शुरू हुई धुंध ने सुबह को धुंधला रखा। इधर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जिससे कई जगह बादलों के साथ आने वाले दिनों में बरसात भी देखने को मिल सकती है।
नए साल में बरसात के आसार
मौसम विभाग ने नए साल में भी मावठ के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय गया है। जिससे आद्र्रता बढेग़ी। कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है। 26 दिसम्बर से एक बार फिर विंड पैटर्न में बदलाव आएगा। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाको में सर्दी बढऩे के आसार है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार 25 दिसम्बर से प्रदेश में भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण बादलवाही और बरसात हो सकती है। इस साल के अंतिम सप्ताह में सर्दी तेज हो सकती है। है। बादल, धूलभरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।
लौटेगी कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शेखावाटी सहित प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर फिर लौटेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद जैसे ही मौसम साफ होगा, वैसे ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से शीतलहर भी सता सकता है।
Updated on:
24 Dec 2021 10:19 am
Published on:
24 Dec 2021 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
