
खलिहान में पड़ी फसलों को बारिश ने धोया
सीकर. शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से बादलों का डेरा रहा। मौसम विभाग की ओर से अंधड़ और बारिश की चेतावनी के बाद लगातार दूसरे दिन बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के कई दौर चले। झुंझुनूं के मंड्रेला, पिलानी, नवलगढ़, बिसाऊ में तेज बारिश हुई। चिड़ावा के सुलताना क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे। बारिश से हवा में नमी 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं बरसात से किसानों को दोहरी मार पड़ी है। आंधी से किसानों की खेत में तैयार हुई फ सल जमीन पर बिछ गई और बारिश से मंडी में रखी अनाज की बोरियां भी पूरी तरह से भीग चुकी है।
फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटे की मापी गई। सीकर शहर में बूंदाबांदी का दौर दोपहर करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई। जिले में तेज हवा चलने से दुकानों और सडक़ों के किनारे लगे होर्डिंग व बेनर टूट गए तथा कई जगहों पर पेड़ की टहनियां भी गिरी।
जिले के अधिकतम तापमान में सोमवार को 6 डिग्री और मंगलवार को 5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वायुमंडल में चक्रवाती दबाव की स्थिति बन गई है। विभाग के अनुमान के अगले सप्ताह में शेखावाटी रात का तापमान 14 से 19 डिग्री और दिन का तापमान 32 से 38 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
रामगढ़ शेखावाटी. इलाके में कुछ दिनों से चल रही धूल भरी आंधी और गर्मी के बाद बुधवार को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। रातभर चली धुलभरी आंधी के बाद दोपहर से रुक-रुक कर बारिश हुई। बारशि के बाद कस्बे की गलियों में जगह-जगह पानी भर गया।
सुरेरा. सुरेरा और आसपास क्षेत्र के गांवों में बुधवार को बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। हुई। बारिश से मुख्य बाजार की सडक़ों पर पानी भर गया।
लक्ष्मणगढ़. बुधवार को अंचल में बरसे बादल किसानों के लिए आफत बनकर आए। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश के कारण किसानों की फसल बुरी तरह चौपट हो गई। लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों में किसानों की रबी की फसलों गेहूं, चना, जौ, सरसों आदि को भारी नुकसान हुआ।
अजीतगढ़. कस्बे समेत क्षेत्र में दिनभर ठंडी हवाएं चलने के साथ ही बारिश भी हुई।
दांतारामगढ़. इलाके में बुधवार को हल्की बारिश हुई। बेमौसम बारिश होने से किसानों की कटी हुई फसले खराब हो गई। वहीं चिलचिलाती धूप व गर्मी से राहत मिली।
श्रीमाधोपुर. बुधवार को हुई बारिश से फसल में खराबे की आशंका है। जगदीश प्रसाद, पूरण मल इन्दोरा ने बताया कि गेहूं की फसल पक कर तैयार है। कहीं गेहूं की कटाई कर पूळी खेत में पडी है तो कहीं पूळी इक्_ा कर गेहूं निकलवाने की तैयारी चल रही है लेकिन बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अगर दो-तीन दिन मौसम नहीं खुला तो गेहूं की बालिया उगने लगेगी।
मूंडरू. कस्बे में बुधवार दोपहर में तेज आंधी के साथ एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। साथ ही सात मिनट तक चने के आकार के ओले भी गिर। बारिश से खलिहाल में पड़ी फसल में पानी भर गया। क्षेत्र के गांव नाथूसर, मऊ, बागरियावास, अरणिया, लिसाडिय़ां आदि गांवों में फसल खराबा हुआ है।
Updated on:
18 Apr 2019 06:16 pm
Published on:
18 Apr 2019 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
