
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार और नींद की झपकी ने उजाड़ा परिवार, पति- पत्नी और बेट सहित चार की मौत
सीकर।
Four Killed in road accident at Fatehpur Sikar : सीकर के फतेहपुर में तेज रफ्तार और नींद की झपकी ने परिवार को उजाड़ दिया। एक एसयूवी और कार की जबरदस्त भिड़ंत में पति पत्नी और बेटे ( Husband Wife Son Died in Road Accident ) सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा करीब 8.30 बजे जयपुर-बीकानेर मार्ग पर हरसावा में घूम चक्कर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार जयपुर से बीकानेर जा रही कार सामने से आ रही एसयूवी ( two cars collision in Fatehpur Rajasthan ) से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार जयपुर निवासी नितिन और बेटे दर्श सहित एसयूवी में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नितिन की पत्नी सपना ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे बेटे तनेजा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसयूवी में सवार बाकी चार लोगों को भी हल्की चोट आई है। घटना के बाद मौके और अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मृतकों के पोस्टमार्टम के साथ मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण कार चालक पिता नितिन को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।
Read More :
नींद की झपकी बनी हादसे का कारण
प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण कार चालक पिता नितिन को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार नींद की झपकी आने के कारण नितिन ने तेज रफ्तार कार से नियंत्रत खो दिया और सामने से आ रही एसयूवी में जा घुसी। एसयूवी चालक ने बचाने की कोशिश भी की लेकिन कार की रफ्तार तेज होने के कारण टकरा गई। टक्कर से दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
Published on:
22 Nov 2019 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
