Rajasthan News: प्रदेश में उच्च शिक्षा का ग्राफ बढ़ाने के लिए सरकार के लिए शुरू हुई मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का फायदा लेने में कई जिले अब भी फिसड्डी है। इस योजना में चयनित प्रदेश के एक लाख युवाओं को पांच वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना में अब तक जयपुर, नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं और भरतपुर के युवाओं की ओर से सबसे ज्यादा आवेदन किए जा रहे हैं।