3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कैश बरामद, 4 गिरफ्तार

Fake Note Racket Busted by Sikar Police : राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों ( Fake Indian Currency Note ) के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 6 लाख रुपए ( Police Seized Fake Indian Currency Notes Worth Over Rs 6 Lakh ) के नकली नोट भी जब्त किए है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Dec 17, 2019

राजस्थान में नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कैश बरामद, 4 गिरफ्तार

राजस्थान में नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कैश बरामद, 4 गिरफ्तार

सीकर।
fake note Racket Busted by sikar police : राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों ( Fake Indian Currency Note ) के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 6 लाख रुपए ( Police Seized Fake Indian Currency Notes Worth Over Rs 6 Lakh ) के नकली नोट भी जब्त किए है। सभी जाली नोट 500 और 200 के नए नोट वाले है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

6 लाख के नकली नोट, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सीकर जिले के नीमकाथाना में कार्रवाई को अंजाम दिया। आईजी जयपुर रेंज एस सेंगाथिर ने बताया कि 16 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों के पास नकली नोट हैं। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार आरोपी श्यामलाल व अशोक को दबोच लिया और तलाशी में उनके पास करीब 6 लाख के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


जयपुर से लाए नकली नोट , दो और गिरफ्तार
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो और आरोपी मनीष स्वामी और शिप्रापथ को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में नकली नोट जयपुर से लाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

Read More :

रातभर प्रिंटर से धड़ाधड़ छापते जाली नोट, फिर दिन में दोनों भाई करते मजे से खरीदारी

खंडेला में भी पकड़ा था नकली नोटों का कारखाना

इससे पहले भी पुलिस ने सीकर जिले के खंडेला में नकली नोट छापने के कारखाने का भंडाभोड़ करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कंप्यूटर व छपाई के काम आने वाले प्रिंटर सहित अन्य उपकरणों को जब्त किया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट भी बरामद किए थे।

Read More :

FASTag में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे वाहन चालक, कैश लेन में लगने को तैयार !