यहां टूटे किसानों के अरमां
पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को शेखावाटी में किसानों के अरमां टूट गए। सीकर ब्लॉक में दादिया व तारपुरा इलाके में गेहूं, जौ, चना, सरसों, तारामीरा, मैथी, सब्जियां, दांतारामगढ़ के मंढा, मदनी, खाटूश्यामजी, लामिया,केरपुरा, शिवकृष्ण नगर, सांवल का बास, लिखमा का बास, चारणवास, बुच्चासी,चक कैलाश, बनाथला, श्रीरामपुरा, रूलाणा, भीमा, बुरडक़ों की ढाणी, चिड़ासरा, जाना, मंगरासी, चन्द्रसिंहपुरा, गुमानपुरा, सांगलिया, राड की ढाणी, परसरामपुरा, झुनका का बास इलाके में 20 से 90 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है।