10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air Strike: शहीद परिवार ने PM Modi को दिया धन्यवाद, जवानों को किया सलाम, बोले- शहीदों को आज मिली है सच्ची श्रद्धांजलि

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना नेे पाकिस्तान की सीमा में घुसकर वायुसेना से एयर स्ट्राइक कर भारी तबाही मचा दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर।
पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना नेे पाकिस्तान की सीमा में घुसकर वायुसेना से एयर स्ट्राइक कर भारी तबाही मचा दी है। मंगलवार तडक़े 3.30 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार पाक में घुसकर हमला किया। 12 मिराज विमानों ने 1000 किलो बम बरसा कर कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए है। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में हडक़ंप मचा हुआ है, वहीं पूरे शेखावाटी में जश्र मनाया जा रहा है। वहीं इस कार्रवाई के बाद शहीद परिवारों ने प्रतिक्रिया दी है।

झुंझुनूं का शहीद श्योराम का परिवार बोला- न्याय मिला
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान श्योराम गुर्जर की पत्नी व उनके भाइयों ने कहा कि भारत की तरफ से की गई कार्रवाई से शहीदों को न्याय मिला है। आतंकियों को खत्म कर देना चाहिए। जो भी हुआ उससे बेहद खुश है। हम मोदी को धन्यवाद देते है। आज शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है।

शेखावाटी में आतिशबाजी, हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारे
आतंकी हमले का आज भारतीय सेना ने बदला ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद शहीदों की धरती शेखावाटी में जश्र का माहौल बना हुआ है। लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे है। इसके अलावा शहीद के परिवारों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।