महिला की मौत
रींगस. श्रीमाधोपुर सडक़ मार्ग पर मालाकाली मोड़ के पास शनिवार देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात्रि लगभग ग्यारह बजे किसी अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार थी। महिला को रींगस सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पास पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को रींगस सीएचसी में रखवाया है। महिला की उम्र करीब 45 साल है तथा सफेद व काले रंग की टी शर्ट व जेंट पायजामा पहन रखा था।