5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन की अर्थी, नेगचार की जगह हुआ अंतिम संस्कार

Rajasthan Road Accident: फतेहपुर में मरडाटू मोड़ पर हुए हादसे से लक्ष्मणगढ़ में शादी की खुशी के बीच मचा कोहराम

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Feb 08, 2024

sikar_accident.png

घर में बेटे की शादी का उल्लास बिखरा हुआ था। उत्साह व आनंद का माहौल बअना था। थोड़ी ही देर में ही नई दुल्हन के घर आने की सूचना ने हर मन की उमंग बढ़ा दी थी। नए वर-वधू के स्वागत का उत्साह मन में लिए परिवार की महिलाओं ने फूलों के साथ आरती के थाल भी सजा दिए। पर बधावे के इस माहौल के बीच ही विधाता विपरीत हो गया। सिरसा से लाल जोड़े में पति के साथ नए सफर के लिए निकली खुशबू का रास्ते में ही जीवन के हमसफर से साथ छूट गया। जिस घर में खुशबू के बहू के रूप में इंतजार की बेसब्री थी, वहीं उसकी लहूलुहान अर्थी ने हर किसी के सब्र का बांध तोड़ दिया। चीत्कारों की गूंज दूर दूर तक सुनाई देने लगी। शादी के नेगचार की जगह जब लाल जोड़े में नई दुल्हन का अंतिम संस्कार हुआ तो हर किसी की आंखें आंसुओं से छलछला उठी।

मामा और चाचा के पहुंचने पर हुआ अंतिम संस्कार
हादसे की सूचना खुशबू के परिजनों तक पहुंची तो उसके मामा काशीराम, चाचा सुभाष तथा चचेरे भाई कुल्दीप व सुरेश लक्ष्मणगढ़ आए। कुछ देर पहले ही हंसी- खुशी विदा हुई अपनी लाडली का शव देखकर वे भी बेहाल हो गए। उनकी मौजूदगी में ही बाद में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव ससुराल पक्ष को सौंपा। जिसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में उसका दाह संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः पति की आंखों के सामने ट्रेलर ने पत्नी को कुचला, शरीर के हुए तीन टुकड़े


छह बहनों में सबसे छोटी थी खुशबू
शादी होने के चंद घण्टों बाद ही मौत का शिकार हुई खुशबू छह बहनों में सबसे छोटी थी। खेती करने वाले उसके पिता उसकी एक बड़ी बहन नजदीकी रिणु गांव में ब्याही हुई है। हादसे की खबर के बाद खुशबू का पूरा परिवार सदमे में आ गया।
यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग में युवक को निर्वस्त्र कर रातभर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

दो दिन पहले हुई थी बहन की शादी
जख्मी दूल्हे नरेंद्र के पिता रघुवीर सिंह का भी वर्ष 2013 में निधन हो गया था। बीए पास नरेंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। एक भाई लीलाधर बस सर्विस के काम से जुड़ा है। मां शांति देवी गृहिणी है। नरेंद्र की छोटी बहन सुनीता की भी दो दिन पहले ही शादी हुई है।