4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर के इस क्षेत्र में रिवाल्वर दिखाकर की लूटपाट,ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उसके विरोध करने पर उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट की तथा उसके सीने पर रिवाल्वर तान दी।

less than 1 minute read
Google source verification
robbery

खंडेला. खंडेला थाना इलाके के ग्राम ढाणी गुमान सिंह में रविवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर शराब के ठेके में लूटपाट की और लाखों रुपए की शराब, मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने दुकान में सो रहे दो सेल्समैनों जुगलकिशोर चाहर व संदीप के विरोध करने पर उनकी पिटाई की और दुकान में ही बंधक बनाकर फरार हो गए। सोमवार सुबह दुकान संचालक हरफूलसिंह ढाणी गुमान सिंह पहुंचे तो दुकान के अंदर बंधक बनाए गए सेल्समैनों ने घटना की जानकारी दी।

इसके बाद खंडेला थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। सेल्समैन जुगलकिशोर ने बताया कि वह दुकान के अंदर ताला लगाकर सो रहा था तो बदमाशों ने ताला तोडकऱ उसे दुकान के अंदर दबोच लिया उसके विरोध करने पर उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट की तथा उसके सीने पर रिवाल्वर तान दी।

साथ ही उसकी जेब तराशी कर बिक्री के करीब 25 हजार रुपए तथा डेढ़ लाख रुपए की शराब तथा 10 हजार रुपए के दो मोबाइल लूट ले गए। इलाके में आए दिन हो रही लूट गए चोरी की घटनाओं से आमजन में भय व्याप्त है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।