1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में सेना भर्ती रैली : 30 हजार युवाओं में से फौजी सिर्फ वो ही बनेगा जो रखेगा इन बातों का ध्यान

सीकर में सेना भर्ती रैली के पहले दिन चार नवंबर को फतेहपुर और धोद के अभ्यर्थी की दौड़ होगी। सेना में भर्ती होने के हौसले के साथ युवा दौड़ लगाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 2 Nov 2016, 9:24 PM IST

चार से 13 नवंबर के बीच जिला स्टेडियम में विभिन्न पदों के लिए सेना भर्ती होगी। जिसमें जिलेभर के 30 हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। भर्ती के पहले दिन चार नवंबर को फतेहपुर और धोद के अभ्यर्थी की दौड़ होगी। सेना में भर्ती होने के हौसले के साथ युवा दौड़ लगाएंगे।

READ MORE : फौजी बनने के लिए सीकर के युवा आए विश्व के इस पहले 'सर्जिकल स्ट्राइकर' की शरण में


भर्ती निदेशक कर्नल वीएस पठानिया ने बताया कि जीडी की दौड़ में पास होने के लिए 5 मिनट 40 सेकेंड का समय दिया जाएगा। तकनीकि व क्लर्क की दौड़ के लिए छह मिनट व ट्रेडमैन की भर्ती के लिए 6 मिनट 20 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी को पास माना जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच व मेडिकल होगा।


सुबह चार बजे शुरू होगी दौड़

भर्ती में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के आधार पर ही अभ्यर्थी को भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश देने की प्रक्रिया रात दो बजे से ही शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद सुबह चार बजे दौड़ शुरू होगी। सुबह साढे़ सात बजे बाद आने वाले अभ्यर्थियों को जिला स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।


नीमकाथाना से दौड़ेंगे सबसे ज्यादा युवा

सेना भर्ती में इस बार जिले के 30106 अभ्यर्थियों को सेना भर्ती मुख्यालय की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। जिनमें सबसे अधिक अभ्यर्थी नीमकाथाना तहसील के शामिल होंगे। भर्ती मुख्यालय ने नीमकाथाना के 5562, दांतारामगढ़ के 5127, श्रीमाधोपुर के 5082 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भिजवाए हैं। इसके अलावा सीकर व खंडेला तहसील के 5635, फतेहपुर व धोद के 4352 व लक्ष्मणगढ़ एवं रामगढ़ शेखावाटी के 4348 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए मौका दिया गया है।


इनकी इस दिन होगी दौड़


चार नवंबर को फतेहपुर व धोद, पांच को नीमकाथाना, छह को दांतारामगढ़, सात को सीकर व खंडेला, आठ को लक्ष्मणगढ़ व रामगढ़, नौ को श्रीमाधोपुर, बाहरी मंजूरी व डीएससी के अलावा 10 से 13 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच व मेडिकल की प्रक्रिया चलेगी।