
kbc mahipal sikar
सीकर.
यदि मन में कुछ पाने का जुनून हो तो मुसीबत खुद राह से हट जाती है। यह साबित कर दिखाया है चला निवासी महिपाल सिंह ने। उन्होंने केबीसी में हॉट सीट पर बैठकर 6.40 लाख रुपए जीते हैं। महिपाल राजस्थान पुलिस की दूरसंचार विंग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह इस राशि को गांव की बेटियों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। सिंह का अगला सपना हार्वर्ड विवि में प्रोफेसर बनना है। इसके लिए वे अब हिन्दी से एमए कर रहे हैं। हालांकि टीवी पर बुधवार को प्रसारित कार्यक्रम में नौ प्रश्न पूछे जा चुके हैं और वह दो लाइफ लाइन काम में ले चुके हैं। गुरुवार के शो में भी महिपाल से सवाल पूछे जाएंगे।
पत्रिका के सहारे सफलता
महिपाल सिंह ने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि वह बचपन से राजस्थान पत्रिका पढ़ता है। उनका कहना है कि ज्यादातर प्रश्न पत्रिका के सम्पादकीय पेज से पूछे गए थे। उनका मानना है कि केबीसी तक के सफर में पत्रिका के जरिए सफलता की सीढिय़ों पर चढऩे का मौका मिला।
पांच दिन पहले पता लगा केबीसी जाना है...
केबीसी के लिए महिपाल ने 17 जून को आवेदन किया था। इसके बाद रेण्डम के आधार पर पांच चरणों में साक्षात्कार व ऑडिशन हुए। यहां भी अलग-अलग प्रश्न पूछे गए। इसके बाद केबीसी की टीम ने अलग से साक्षात्कार लिया। फिर अचानक ई-मेल व फोन से पांच दिन पहले पता लगा कि मेरा चयन हो गया है।
बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगे पैसा
महिपाल केबीसी से जीतने वाली राशि को गांव की बेटियों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। वह पिछले कई वर्ष से डॉ. हीरा शंकर की टीम से जुड़कर इस काम में जुटे हैं। उन्होंने लाइफ लाइन व जोड़ीदार के तौर पर धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. बाबूलाल गजराज, डॉ. हीरा शंकर, डॉ. दिनेश नेहरा का सहयोग लिया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पत्नी मंजू, परिजन व अन्य दोस्तों को दिया है। दूरसंचार के आईजी सुनील दत्त व एसपी मोहनलाल शर्मा ने सिंह को फोन कर बधाई दी।
Updated on:
31 Aug 2017 06:28 pm
Published on:
31 Aug 2017 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
