6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश को गंजा करने वाला पंजा नहीं,हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाओ: सीएम भजन लाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ में जनसभा की। भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में अयोजित सभा में उन्होंने शेखावाटी को किसानों व जवानों की धरती कहा।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Apr 05, 2024

देश को गंजा करने वाला पंजा नहीं,हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाओ: सीएम भजन लाल

देश को गंजा करने वाला पंजा नहीं,हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाओ: सीएम भजन लाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ में जनसभा की। भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में अयोजित सभा में उन्होंने शेखावाटी को किसानों व जवानों की धरती कहा। किसानों व उनके बेटों की परेशानी को दूर करने के लिए यमुना के पानी का समझौता व पेपरलीक प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। लक्ष्मणगढ़ में प्रधान चुनाव में गड़बड़ी का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि वे कुछ भी कर सकते हैं। पर अब जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उनकी होशियारी आप ज्यादा जानते हो। आगे कहा कि बाहर चोरी करने वाला चोर घर में और घर में चोरी करने वाला चोर आदत पडऩे पर बाहर चोरी करता है।

पेपर लीक प्रकरण पर कहा कि अब तक 85 नकलकर्ताओं को पकड़ा है। धीरे- धीरे साजिशकर्ताओं को भी गिरफ्त में लिया जाएगा। उन्होंने यमुना के पानी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को घेरते हुए कहा कि झुंझुनूं में चुनाव प्रत्याशी के पिता चुनाव आने पर जमीन नपवाते थे। शिलालेख तक लगवा लिया।

पर हकीकत में कांग्रेस की ओर से कभी हरियाणा से पानी के पत्र नहीं लिखा गया। ईआरसीपी, पैट्रोल- डीजल की दरों में कमी, किसान सम्मान निधी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालिका व पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन में वृद्धि, एंटी गैंगस्टर फोर्स के गठन सरीखी कई उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने पड़ौसी राज्य (उत्तर प्रदेश) की तरह सख्ती से काम करने का इरादा भी जताया।

आलू से नहीं बनेगा, जमीन से उगलेगा सोना
सीएम भजन लाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी परोक्ष निशाना साधा। यमुना के पानी के समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम आलू से सोना तो नहीं बना सकते, लेकिन पानी मिलने से हमारी जमीन सोना उगलने लगेगी। भाजपा के समर्थन में हाथ उठाने पर सीएम ने जनता से ‘पंजे‘ को देश को गंजा करने वाला बताते हुए हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाने की बात भी कही।

गंजा करने वाला पंजा नहीं, हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाओ
सीएम ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को भी तंज में लिया। भाजपा प्रत्याशी को जिताने की हां करवाने पर जब लोगों ने हाथ ऊपर किया तो उन्होंने पंजा नहीं दिखाने की बात कही। कहा, देश को गंजा करने वाला पंजा मत दिखाओ। राम मंदिर बन गया है अब तो हनुमानजी की मुष्ठिका दिखाओ। ये कहकर उन्होंने भगवान राम का जयकारा भी लगावाया। प्रदेश की सभी 25 सीटें पहले से भी ज्यादा मतों से जीत का दावा भी किया।

तीसरी जीत के लिए पहनाई तीन माला
सभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को तीन माला एक साथ पहनाई। जनता से समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने लगातार तीसरी जीत के नाम पर जनता से उनकी तीसरी जीत की अपील करते हुए के लिए तीन माला पहनाने की बात कही।