सीकर. जिले में मकर सक्रांति के पर्व पर आस्था व उल्लास के कई रंग बिखरे। दिनभर लोग छतों पर पतंगबाजी करते रहे तो मंदिरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर दान पुण्य की बयार बही। जिसमें जरुरतमंदों को भोजन से लेकर कपड़े तक वितरित किए गए। इस दौरान मंदिरों में भी विशेष झांकियां सजाई गई। श्रीकल्याण जी के मंदिर में पतंगों से भगवान की झांकी सजाई गई। चांदी की चरखी व पतंग भी चढ़ाई गई। साथ ही विशेष भोग भी लगाया गया।