
sikar fatehpur kotwal and constable murder accused arrested
सीकर/फतेहपुर. पुलिस पर फायरिंग करने के बाद फरार होने वाले अपराधियों की कार करीब एक किमी दूर जाने के बाद पलट गई थी। इसके बाद भी वे लोग दूसरे साधनों के जरिए भागने में कामयाब हो गए। हालांकि पुलिस को जानकारी मिली है कि पलटी खाने वाली कार 7वीं बार बिकने के बाद किसी रोलसाहबसर के एक सख्स के पास पहुंची थी। हालांकि घटना के बाद से वह सख्स भी अपने घर से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार चूरू नंबरों की यह कार किसी श्रवण के नाम से रजिस्टर्ड है। लेकिन, यह कार सात बार बिक चुकी है। वर्तमान में इसे खरीदने वाला रोलसाहबसर का रहने वाला है। पुलिस को संभावना है कि संबंधित व्यक्ति भी अपराधी किस्म का हो सकता है। जिसको पकडऩे के बाद शायद घटना में शामिल अपराधियों का संपर्क पकड़ में आ सके। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी कितने भी शातिर हों। लेकिन, पुलिस का मनोबल उनसे कहीं ऊंचा है। छिपे हुए बदमाश जल्द पुलिस के काबू में होंगे। हालांकि पुलिस ने इनकी तलाश में गुरुवार को दो दर्जन संदिग्ध जगहों पर छापे मारे।
इसके अलावा कइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इनमें वे लोग भी शामिल हैं। जिनकी मौजूदगी अपराध की दूसरी घटना में शामिल रही है। गौरतलब है कि कोतवाल व कांस्टेबल की गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी दिनेश उर्फ लारा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, गोलीकांड के मुख्य आरोपी अजय चौधरी व जगदीप उर्फ धनकड़ के अलावा एक और नामजद आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओपी अभी फरार चल रहे हैं।
शातिर है मास्टर माइंड
घटना का मुख्य आरोपी अजय चौधरी मास्टर माइंड है और पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से भुगता भी है। क्योंकि लूट के कई मामलों में पुलिस पहले भी अजय को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में पुलिस के साथ समय बीताने वाला अजय शातिर किस्म है और अपराध में बड़ा नाम कमाने के लिए बाकी के साथियों को भी धीरे-धीरे गैंग में शामिल करने का प्रयास कर रहा है।
शरण देने वालों पर भी गिरेगी गाज
घटना के बाद पुलिस से भाग रहे अपराधियों को शरण देने वालों के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। ताकि अपराधी का साथ देने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आगाह किया है कि यदि घटना से जुड़े अपराधी के बारे में किसी को जानकारी मिलती है तो उन्हें तुरंत पुलिस को सूचना देनी होगी।
Published on:
12 Oct 2018 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
