
Sikar Lok Sabha Result 2024 : सीकर लोकसभा सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अमराराम ने 72 हजार मतों के बड़े अंतर से बीजेपी के सुमेधानंद सरस्वती को करारी शिकस्त दिया है। 4 बार के विधायक रहे अमराराम पहली बार सांसद चुने गए हैं। वह 2004 से सीकर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में हैं। हालांकि उन्हें लगातार 4 चुनावों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लेकिन इस चुनाव में जनता ने अमराराम पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। उन्होंने जीत के बाद पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता और इंडिया अलायंस के नेताओं धन्यवाद किया है। साथ ही कहा कि लोगों ने अपना समर्थन देकर सड़क से लेकर संसद तक भेजा है। उन आशाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे।
सीकर के साधारण परिवार में जन्मे अमरा राम का अबतक का राजनीतिक सफर रोचक रहा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 1979 में पहली बार छात्र राजनीति में आए और श्री कल्याण गवर्नमेंट कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए। वह 10 साल (1983-93) तक ग्रामपंचायत मुण्डवाड़ा के सरपंच भी रहे। पहली बार धोद विधानसभा से 1993 में अमराराम विधानसभा में चुनकर आए। तब से लेकर 2008 तक 4 बार विधायक चुने गए। इस दौरान 2004 में उन्होंने सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन हार मिली। जिसके बाद वह लगातार 2024 तक लोकसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार भाग्य आजमाते रहे। अब जनता ने 20 साल बाद उनपर विश्वास जताकर सांसद बनाया है।
1971 श्रीकृष्ण मोदी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 जगदीश प्रसाद- माथुर जनता पार्टी
1980 कुम्भा राम आर्य- जनता पार्टी (सेक्युलर)
1984 बलराम जाखड़ -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 देवीलाल- जनता दल
1991 बलराम जाखड़- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996 डॉ. हरि सिंह- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998 ,1999, 2004 सुभाष महरिया- भारतीय जनता पार्टी
2009- महादेव सिंह खंडेला- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014, 2019 सुमेधानंद सरस्वती-भारतीय जनता पार्टी
2024 अमरा राम- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
Published on:
04 Jun 2024 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
