23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar Lok Sabha Seat : पांच साल में सुमेधानंद सरस्वती की संपत्ति दोगुनी, इस प्रत्याशी की पत्नी के पास मात्र 400 रुपए

Sikar Lok Sabha Seat : सीकर लोकसभा सीट से मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने आठ नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें बीजेपी के सुमेधानन्द सरस्वती और कांग्रेस समर्थित अमराराम की प्रॉपर्टी को लेकर कई रोचक खुलासे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 27 Mar 2024, 12:26 PM IST

sumedhanand_saraswati-amra_ram.jpg

Sikar Lok Sabha Seat : सीकर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए योद्धा अब रण में उतर चुके हैं। सीकर लोकसभा सीट से मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने आठ नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें बीजेपी के सुमेधानन्द सरस्वती और कांग्रेस समर्थित अमराराम की प्रॉपर्टी को लेकर कई रोचक खुलासे हुए हैं। एक ओर पांच साल में सांसद सुमेधानन्द सरस्वती की संपत्ति दोगुनी हो गई है। वहीं, उनके सामने चुनाव लड़ रहे मार्क्ससिस्ट पार्टी के अमराराम के पास मात्र साढ़े पांच लाख रुपए हैं। इतना ही नहीं, अमराराम की पत्नी के खाते में तो मात्र 400 रुपए हैं।

बता दें कि राजस्थान की सीकर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले मंगलवार को बीजेपी से मौजूदा सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से अमराराम ने तीन, अम्बेडकरवादी पार्टी ऑफ इंडिया से अशोक ने एक, उम्मीद पार्टी ऑफ इंडिया से धीरेन्द्र वर्मा ने एक, बहुजन समाज पार्टी से अमरचंद ने एक नामांकन पत्र दाखिल किए है।


भाजपा उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती की संपत्ति पांच साल में दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। पांच साल पहले उनकी संपत्ति 28 लाख रुपए थी, जो अब 62 लाख करीब पहुंच गई है। लेकिन, उनके पास कोई भी मकान, जमीन सहित अचल संपत्ति नहीं है। सुमेधानंद सरस्वती ने शपथ पत्र में 62.80 लाख की चल संपत्ति बताई है। जिसमें 47.17 लाख की देनदारियां हैं। उन्होंने 26.95 लाख रुपए उधार दे रखे हैं। उनके बैंक खातों में 1.68 लाख रुपए जमा है और कैश 1.41 लाख रुपए हैं। उनके पास 1 लाख 11 हजार 850 रुपए के हथियार हैं। 4.68 लाख का फर्नीचर होने के साथ—साथ 26.68 लाख की इनोवा गाड़ी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सुमेधानंद सरस्वती के पास कुल 28.27 लाख की संपत्ति थी, जिसमें 1,96,853 रुपए नकद थे। इसके अलावा उनके पास 16 लाख रुपए की सफारी थी।

कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी अमराराम के पास 35 लाख से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। शपथ पत्र में दिए गए ब्यौरे के मुताबिक अमराराम के पास कुल 5.53 लाख की संपत्ति है। जबकि पत्नी के खाते में 3.50 लाख रुपए जमा है। उनके पास 35 हजार रुपए और पत्नी के पास 400 रुपए है। उनकी पत्नी के पास 3.50 लाख की कीमत के सोने के जेवरात हैं। अमराराम के पास एक रिवॉल्वर है, जिसकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपए है। इसके अलावा उनके पास 31.46 लाख की अचल संपत्ति है। मूंडवाड़ा में 2.95 हेक्टेयर जमीन हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है। वहीं, उनके पास जयपुर में एक प्लॉट और सीकर में मकान है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BSP की एक और लिस्ट जारी, हॉट सीट नागौर सहित इन 7 सीटों पर उतारे प्रत्याशी