7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2018 : भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती SIKAR की इस सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सीकर सांसद को भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव में सीकर या लक्ष्मणगढ़ से मैदान में उतारने की चर्चाएं हैं।

2 min read
Google source verification
Sikar MP Sumedhanand Saraswati

Sikar MP Sumedhanand Saraswati may BJP Candidate in election 2018

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में नित नए राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। पूरे राजस्थान के मतदाताओं और नेताओं की नजर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची पर है। टिकट वितरण को लेकर पिछले दिनों जयपुर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी हो चुकी है। सीकर के आठ विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगने वाले भी इसी संख्या में जयपुर पहुंचे थे।

SIKAR की इस महिला कांस्टेबल ने पुलिस थाने में दी जान, डेढ़ माह पहले बनने वाली थी मां

इस बीच सीकर के राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा तेजी से वायरल हो रही है। चर्चा ये है कि सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी विधानसभा चुनाव 2018 में भाग्य आजमा सकते हैं। सुमेधानंद ने पिछले दो महीने से पूरी तरह सीकर में डेरा डाल रखा है। अभी अपने कार्यालय में रोजाना जन सुनवाई करते हैं। सांसद को भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव में सीकर या लक्ष्मणगढ़ से मैदान में उतारने की चर्चाएं हैं।

SIKAR : हाथ में लठ लेकर सड़क पर निकली यह लेडी कडंक्टर, देखते रह गए लोग

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पीएस जाट को 2.39 लाख वोटों से हराया था। जाट को भी पिछले महीने कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष का जिम्मा दे दिया। हालांकि, सांसद की टिकट के लिए उनकी दावेदारी रहेगी। लेकिन, कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया भी ताल ठोक रहे है।


सुमेधानंद सरस्वती
सीकर (भाजपा)
वोट मिले
47.13त्न

माता-पिता के लिए मैदान कर रहे मजबूत!


चूरू सांसद कस्वां हर विधानसभा सीट के दौरे कर रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में वह खुद तो नहीं, लेकिन उनके पिता रामसिंह कस्वां या माता कमला कस्वां सादुलपुर से भाजपा के टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने बसपा के अभिनेष महर्षि को 2.94 लाख वोटों से हराया था। कांग्रेस की कृष्णा पूनिया यहां तीसरे स्थान पर रही। फिलहाल महर्षि रतनगढ़ विस क्षेत्र से चुनाव लडऩे की तैयारी में है, जबकि पूनिया भी सादुलपुर से कांग्रेस की दावेदारों में शामिल हैं।

राहुल कस्वां
चूरू (भाजपा)
वोट मिले
53.16त्न