16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को टिकट दिए और खुद का वार्ड ही नहीं बचा पाए विधायक

Sikar Nikay Chunav Results : सीकर नगर परिषद ( Sikar Nagar Parishad ), नीमकाथाना व खाटूश्यामजी पालिका ( Neemkathana Khatushyamji Nagar Palika ) चुनाव के परिणाम जारी हो चुके है। नीमकाथाना पालिका में कांग्रेस ( Congress Win in Neemkathana ) ने फिर से इतिहास दोहराया है। सीकर नगर परिषद ( Congress Win in Sikar ) में निर्दलीयों ने परिणाम को रोचक बनाया। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के पहली बार बोर्ड बनाने की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Nov 19, 2019

अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को टिकट दिए और खुद का वार्ड ही नहीं बचा पाए विधायक

अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को टिकट दिए और खुद का वार्ड ही नहीं बचा पाए विधायक

सीकर।
Sikar nikay chunav Results : सीकर नगर परिषद ( sikar nagar parishad ), नीमकाथाना व खाटूश्यामजी पालिका ( neemkathanakhatushyamji Nagar Palika ) चुनाव के परिणाम जारी हो चुके है। नीमकाथाना पालिका में कांग्रेस ( Congress Win in Neemkathana ) ने फिर से इतिहास दोहराया है। यहां 35 में 19 पर कांग्रेस, 12 पर भाजपा तथा 2 पर निर्दलीय व 2 पर विकास मंच के प्रत्याशी जीते हैं। वहीं पहली बार पालिका बनी खाटूश्यामजी में कमल खिला है। खाटूश्यामजी ( BJP Win in Khatushyamji ) में भाजपा 11, निर्दलीय 6 तथा 3 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा जमाया। सीकर नगर परिषद ( congress win in sikar ) में निर्दलीयों ने परिणाम को रोचक बनाया। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के पहली बार बोर्ड बनाने की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत
सीकर नगर परिषद व नीमकाथाना पालिका चुनाव मे कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। परिसीमन के बाद सीकर में वार्डों की संख्या 65 थी। कांग्रेस ने 36 वार्डों में जीत हासिल की है। इसी के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। भाजपा ने 18 व निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एक पर माकपा ने कब्जा जमाया।

अपने ही वार्ड में हारे दिग्गज
सीकर के मौजूदा विधायक राजेन्द्र पारीक पूरे चुनाव पर नजर बनाए हुए थे। टिकट भी अपने ही पसंदीदा उम्मीदवारों को दिए। लेकिन, वह अपने ही वार्ड में कांग्रेस को जीत नहीं दिलवा सके। विधायक वार्ड 20 में निर्दलीय प्रत्याशी अंकित ने 138 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी देवकीनंदन को हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद शाकिर भारती को भी करारी हार मिली। वहीं भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए प्रत्याशी संपत को भी हार का सामना करना पड़ा।

Read More :

नीमकाथाना में कांग्रेस ने फिर दोहराई जीत, निर्दलीयों को हाथ लगी सिर्फ 4 सीट

सभापति जीवण खां व उनकी पत्नी जीती
सीकर नगर परिषद में मौजूदा सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी खतीजा बानो ने जीत दर्ज की है। सभापति जीवण खां ने वार्ड 40 से चुनाव लड़ा था। उन्होंने 631 मतों से जीत दर्ज की है। इसी तरह उनकी पत्नी खतीजा बानो ने वार्ड 34 से चुनाव लड़ा था। उन्होंने 531 मतों से जीत दर्ज की है।

Read More :

खाटूश्यामजी नगर पालिका में बनेगा भाजपा का पहला बोर्ड, बेहद की रोचक रहा मुकाबला

सीकर में कांग्रेस की धाक कायम, 65 में से 37 वार्डों में जमाया कब्जा, भाजपा व निर्दलीय को मिली इतनी सीटें