
हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा
सीकर। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी खुलेआम धमकी देने वाले आरोपी भी पकड़ से दूर है। हिस्ट्रीशीटर व 0056 गैंग का मुखिया रविंद्र कटेवा लगातार क्षेत्र में कई व्यापारियों और होटल काररोबारियों को एलानियां धमकियां और जानलेवा हमला करा चुका। पीड़ित आईजी व एसपी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगा चुके है। इसके बाद भी पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले सकी है।
गौरतलब है कि गैंग ने 11 दिन पहले 25 नवंबर को देर रात लक्ष्मणा का बास रोड पर सुरेश कुमा मुंवाल पुत्र गोपाल लाल निवासी श्यामपुरा की नई फॉर्च्यूनर कार को तोड़कर सुरेश का अपहरण कर धारदार व नुकीले हथियारों से उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। मामले में श्रवण कुमार निवासी भादवासी ने हिस्ट्रशीटर रविंद्र कटेवा सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था।
पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा सोशल मीडिया पर पीड़ित श्रवण कुमार को धमकियां दे रहा है। आरोपी पीड़ित सुरेश की अखबार में छपी खबर को लगाकर वायरल कर रहा है कि ये तो इनको ट्रेलर दिखाया है, यदि बार ये गलती करेंगे तो इनको मारेंगे। मैं लौट के पाछौ आऊंगो तू गिनके बहम निकाल लें।
पीड़ित के हाथ-पैर तोड़ दिए, पुलिस आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ पा रही ?
हिस्ट्रशीटर व उसकी गैंग पीड़ित व उसके परिवार के घर की रैकी कर रहे हैं, सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही ?
पुलिस लगातार आराेपियों की तलाश में है। यदि आरोपी रैकी कर रहे हैं तो पीड़ित अधिकारियों को भी सूचना दे सकते हैं।
गंभीर घायल सुरेश का परिवार व परिवादी की सुनवाई नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं ?
Updated on:
06 Dec 2024 12:51 pm
Published on:
06 Dec 2024 12:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
