14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू, परिणाम से पहले जानिए किसके सिर होगा ताज !

Sikar Nikay Chunav Live Updae : सीकर नगर परिषद का सभापति ( Chairman of Sikar Nagar Parishad ), नीमकाथाना ( Neemkathana Nagar Palika ) और खाटूश्यामजी नगर पालिका ( Khatushyamji Nagar Palika ) का अध्यक्ष ( Voting for Chairman of Nikay ) के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान के लिए सभी पार्षदों का आना शुरू हो गया है ।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Nov 26, 2019

निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू, परिणाम से पहले जानिए किसके सिर होगा ताज !

निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू, परिणाम से पहले जानिए किसके सिर होगा ताज !

सीकर.

Sikar nikay chunav Live Updae : सीकर नगर परिषद का सभापति ( chairman of sikar nagar parishad ), नीमकाथाना ( Neemkathana Nagar Palika ) और खाटूश्यामजी नगर पालिका ( Khatushyamji Nagar Palika ) का अध्यक्ष ( Voting for Chairman of Nikay ) के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान के लिए सभी पार्षदों का आना शुरू हो गया है । विधायक राजेन्द्र पारीक, पूर्व सभापति जीवण खां भी मौके पर मौजूद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बतादें कि दोपहर 02 बजे तक पार्षद मतदान करेंगे। मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सीकर और नीमकाथाना में कांग्रेस और खाटूश्यामजी में भाजपा अपने पार्षदों पर नजर बनाए हुए हैं।

दावेदार...
सीकर
जीवण खां, कांग्रेस
अशोक चौधरी, भाजपा
मोहम्मद तौफीक, (नि.)


नीमकाथाना
सरिता देवी, कांग्रेस
चम्पा देवी, भाजपा


खाटूश्यामजी
संगीता, कांग्रेस
ममता, भाजपा

औपचारिकता मात्र शेष!
सीकर नगर परिषद के चुनाव की कांग्रेस की अब तक की तैयारी को देखे तो सभापति का चुनाव महज औपचारिकता रह गया है। कांग्रेस 36 पार्षदों के साथ पहले से बहुमत में हैं। इसके अलावा सात निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस के पास बताए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस को 44 से 45 तक सभापति के लिए मत मिल सकते हैं। वहीं भाजपा 18 से 19 मत मिल सकते हैं। माकपा ने अपना प्रत्याशी सभापति के लिए खड़ा नहीं किया है। ऐसे में अभी यह आंकलन नहीं हो पा रहा है कि माकपा का वोट किसके पक्ष में जाएगा।

सीकर जिले के स्थानीय निकाय सीकर, नीमकाथाना, खाटूश्यामजी के लिए 16 नवम्बर को मतदान के बाद 19 नवम्बर को मतगणना हुई। सीकर, नीमकाथाना में कांग्रेस व खाटूश्यामजी में भाजपा ने बढ़त बनाई है।


यह रहे आंकड़े
सीकर(65)
कांग्रेस: 36
भाजपा: 18
निर्दलीय: 10
माकपा: 01
बहुमत: 33


नीमकाथाना (35)
कांग्रेस: 19
भाजपा: 12
निर्दलीय: 02
अन्य: 02
बहुमत: 18


खाटू (20)
कांग्रेस: 03
भाजपा: 11
निर्दलीय: 06
बहुमत: 11