
पाटन में फंसा बहुमत का पेच, पीसीसी चीफ के क्षेत्र में बराबरी का मुकाबला
सीकर. पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव के लिए मतगणना का दौर लगातार जारी है। सीकर के एसके गल्र्स कॉलेज में जिला परिषद की 39 व पंचायत समितियों के 310 वार्डों की मतगणना की जा रही है। जिसमें पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए हैं। पहला परिणाम पाटन पंचायत समिति का आया है। जहां गठन के बाद पहले ही चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच बहुमत का पेच अटक गया है। यहां 17 वार्डों में भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। ऐसे में बोर्ड बनने का पूरा खेल निर्दलियों पर टिक गया है।
पाटन में इन्होंने दर्ज की जीत
पाटन में वार्ड एक से भाजपा की सुजाता देवी, वार्ड दो से कांग्रेस की रामदेई, वार्ड तीन से निर्दलीय सुवालाल, वार्ड चार से भाजपा की अनिता देवी, वार्ड पांच से कांग्रेस की अनिता, वार्ड छह से कांग्रेस के रामोतार, वार्ड सात से कांग्रेस कांताप्रसाद, वार्ड आठ से कांग्रेस की धोली देवी, वार्ड नौ से भाजपा के महेन्द्र खटाणा, वार्ड 10 से भाजपा के धर्मेन्द्र कुमार, वार्ड 11 से भाजपा के रामस्वरूप,
वार्ड 12 से निर्दलीय विद्या देवी, वार्ड 13 से कांग्रेस की रजोड़ी देवी, वार्ड 14 से भाजपा की संतोष गुर्जर, वार्ड 15 से भाजपा की सुधा शर्मा, वार्ड 16 से कांग्रेस के सुरेन्द्र और वार्ड 17 से भाजपा के हनुमान गुर्जर विजयी रहे।
खंडेला में कांग्रेस को बहुमत, पूर्व मंत्री की पत्नी- बेटे हारे
खण्डेला पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड व प्रधान बनना तय हो गया है। यहां 39 में से कांग्रेस 20 वार्डों पर जीत दर्ज कर चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया की पत्नी विनोद और बेटे को चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा हैं। जबकि मौजूदा विधायक महादेव सिंह के बेट डा गिरिराज सिंह और पुत्रवधू मीनाक्षी ने जीत दर्ज की है।
पीसीसी चीफ के क्षेत्र में कड़ा मुकाबला
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ की पंचायत समिति में अभी तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां 25 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस दोनों को 6-6 सीटें जीत चुकी है।
- चुनाव की अन्य तस्वीर
- नेछवा और खंडेला पंचायत समिति में प्रधान कांग्रेस का बनना लगभग तय
- श्रीमाधोपुर पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह चुनाव हार
- दांतारामगढ़ पंचायत समिति के अब तक के 11 परिणामों में 6 पर भाजप,4 पर कांग्रेस और एक पर माकपा ने दर्ज की जीत
- पलसाना में बीजेपी ने वार्ड 2, 3 ,5 ,6,7,9, कांग्रेस ने वार्ड 1 ,8,10,16 और निर्दलीय ने एक में दर्ज की जीत
- पिपराली में भाजपा ने 1,6,7,8,9,11,12, निर्दलीय ने 3 और कांग्रेस ने वार्ड 4 व 10 में दर्ज की जीत
— फतेहपुर में अब तक 24 सीटों के परिणाम में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 9 व निर्दलियों ने 4 सीटें जीती
— धोद में भाजपा पांच, माकपा तीन, कांग्रेस 2 तथा निर्दलीय पांच सीटों पर जीते
Published on:
08 Dec 2020 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
