10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : सीकर में सियासत की नई जोड़ी, कई सीटों पर बदले समीकरण

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
sikar election

rajasthan election

सीकर. चुनावी साल में बन रही सियासत की नई जोडिय़ों ने जिले की विधानसभा सीटों के समीकरण बदल दिए है। नई जोड़ी से कही भाजपा तो कही कांग्रेस की सियासी जमीन मजबूत हो गई है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबले और कांटा का होगा। भाजपा की राह छोडकऱ कांग्रेस में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया से कांग्रेस को जिले की सभी सीटों पर फायदा होगा। वहीं भाजपा का दामन थामने वाले लक्ष्मणगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष दिनेश जोशी से भाजपा को लक्ष्मणगढ़ में संजीवनी मिली है। वहीं राजकुमारी शर्मा के भाजपा में आने से कई टिकट के दावेदारों की चुनौती बढ़ गई है। इधर, माकपा भी लगातार बूथ सम्मेलनों के जरिए अपनी जड़ों को मजबूत करने में लगी है।

इन विधानसभा सीटों पर असर


धोद: माकपा व भाजपा को चुनौती देने की रणनीति
कई वर्षो से धोद में कमजोर पड़ी कांग्रेस को इस बार संजीवनी मिली है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने पहली बार भगवा लहराया है। इसके बाद से लगातार माकपा यहां दुगनी मेहनत से कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है। दूसरी तरफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री महरिया का इस सीट पर काफी प्रभाव है। ऐसे में कांग्रेस को इस सीट पर भी फायदा मिलेगा। कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव कायक्रम में भीड़ जुटाकर सियासी जोड़ी ने बड़ा संकेत भी दिया था।


लक्ष्मणगढ़: वर्षो से निगाहा, चुनावी साल में बनी बात
लक्ष्मणगढ़ विकास मंच के संयोजक दिनेश जोशी विधानसभा चुनाव में काफी करीबी मुकाबले में कांग्रेस के गोविन्द सिंह डोटासरा से हारे हुए है। भाजपा काफी लंबे अर्से से जोशी को पार्टी में लाने की तैयारी में थी। लेकिन भाजपा 2018 के चुनावों से पहले जोशी को मनाने में सफल रही है। यहां से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया भी चुनाव लड़े चुके है। ऐसे में कांग्रेस को भी मजबूती मिलेगी। ऐसे में आगामी चुनाव में फिर से कांटा का मुकाबला होने की उम्मीद है।


सीकर: दावेदारों की बढ़ी चुनौती, मिलेगी मजबूती


पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस पर पार्टी ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उनको पार्टी में लिया है। शर्मा के पार्टी में आने से कई दावेदारों की मुसीबत चुनौती बढ़ गई है। टिकट वितरण के बाद ही पूरी स्थिति तय होगी कि वह पार्टी को कितना फायदा दिला पाती है। शर्मा के दामन थामने के बाद गलियारों में अलग-अलग चर्चा है।


अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी तेज


सीकर. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ने शुक्रवार को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिला महामंत्री इंदिरा चौधरी ने बताया कि सभी विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

धोद में बाबू सिंह बाजौर, लक्ष्मणगढ़ में इंदिरा चौधरी, सीकर में रतन सैनी, दांतारामगढ़ में प्रभू सिंह शेखावत, श्रीमाधोपुर में कमल सिखवाल, खंडेला में विष्णु चेचानी, नीमकाथाना में राजकुमार जोशी व गजानंद कुमावत, फतेहपुर में महेंद्र जोशी को प्रभारी बनाया है।

गौरतलब है कि चार अक्टूबर को गौरव सेनानी व बूथ शक्ति केन्द्र प्रभारियों का सम्मेलन होना है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यक्रम में सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिले के गौरव सेनानी व बूथ शक्ति केन्द्र प्रभारी शिरकत करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग