हादसे में लक्ष्मणगढ़ इलाके के सेठों की ढाणी (राजास) निवासी विनीता (32), लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड 33 स्थित सीमा वाल्मिकी (22), भूमां बासनी निवासी किरण कंवर राजपूत, नेछवा इलाके के नरसास निवासी कमला (35), जाजोद निवासी बनारसी मेघवाल (55), फतेहपुर इलाके के कारंगा बड़ा निवासी नीरज उर्फ आदित्य मेघवाल (16) खाजूवाला (बीकानेर) निवासी प्रमोद सिंह (35) को लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। वहीं सीकर के एसके अस्पताल में सरोज पत्नी सुभाष वाल्मीकि निवासी एसआर स्कूल के पीछे लक्ष्मणगढ़, गिरधर कंवर पत्नी किशन सिंह निवासी बासनी, सोहनी देवी पत्नी मिठूराम बैरवा निवासी वार्ड नंबर 23 लक्ष्मणगढ़, आनंद कंवर पत्नी अमित सिंह व बाबूलाल 35 वर्ष पुत्र आशाराम निवासी नरसास को मृत घोषित किया गया।