करीब 4-5 मिनट तक चली बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। बंसिया ने कहा कि वे इस प्रकार की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना हों, इसके लिए हमें एकजुट होकर ऐसी ताकतों का मुकाबला करना होगा। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, चाहे कितनी भी धमकियां क्यों न दी जाएं। जीवन एक बार मिलता है और हम इसे समाज की सेवा में समर्पित करेंगे।’