झालावाड़ में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं स्थानीय हिंदू संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को संपूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ, ग्रैन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन, मुनीम संघ, हम्माल संघ और किसान भाइयों की ओर से 26 अप्रैल को मंडी में पूर्णतया कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।