
sikar woman commits suicide by hanging
सीकर. दोपहर करीब डेढ़ बजे पहले तो रसोई में दूध गर्म किया और इसके बाद विवाहिता अपने मासूम बच्चे को लेकर कमरे में आ गई। यहां बोतल से अपने बच्चे को पेटभर दूध पिलाया और इसके बाद चुनरी से फंदा लगाकर फंदे पर झूल गई। जिसका शव एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
यहां पीहर पक्ष के आने पर रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार तिलक नगर की शिल्पा सोनी अपने बच्चे को लेकर दोपहर में कमरे में घुसी थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने और बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे का गेट खटखटाया तो अंदर कुन्दी लगी हुई मिली।
इसके बाद परिजन गेट तोडक़र अंदर घुसे तो शिल्पा लटकी हुई मिली और पलंग पर बच्चा रो रहा था। सीकर धर्माणा चौकी के इंचार्ज धनसिंह के अनुसार परिजनों का कहना था कि शिल्पा की सांस चल रही थी। उसे लेकर एसके अस्पताल पहुंचे लेकिन, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना कोलकाता रहने वाले शिल्पा के पीहर पक्ष को दी गई।
बच्चा रोया, तो चला पता
चौकी इंचार्ज ने बताया कि शिल्पा की शादी कुछ सालों पहले ही तिलक नगर के राहुल सोनी के साथ हुई थी। घटना के दौरान राहुल जयपुर गया हुआ था और सास, ससुर व देवर घर पर थे। शिल्पा की सास बाहर बैठी रामायण के पाठ पढ़ रही थी। बच्चा चुप नहीं हुआ तो शक होने पर वह शिल्पा के कमरे के पास पहुंची थी।
बिलखते बच्चे को उसने संभाला और परिवार के लोग शिल्पा को अस्पताल लेकर रवाना हो गए। हालांकि फांसी लगाने के पीछे वजह सामने नहीं आई है। पीहर पक्ष के आने पर मामले की जांच शुरू की जाएगी। शिल्पा के पिता नहीं है और चाचा सीकर पहुंचने के कोलकाता से जरिए फ्लाइट रवाना हो गए थे।
स्टैण्ड पर खड़ी महिला को कार ने कुचला
सीकर. बाजौर के स्टेंड पर खड़ी महिला को कार द्वारा कुचल देने के बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि इससे पहले घायल अवस्था में उसे एसके अस्पताल लाया गया। यहां वार्ड में भर्ती करने के बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगडऩे लगी तो उसे जयपुर रैफर कर दिया गया था। लेकिन, बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घाटवा नागौर की माया देवी पत्नी दयाल सिंह जिसका ससुराल बाजौर में है। वह मंदिर से आने के बाद स्टेंड पर खड़ी थी। अचानक आई कार ने उसको टक्कर मार देने से वह जख्मी हो गई।
DEMO PIC
Updated on:
14 Oct 2018 02:04 pm
Published on:
14 Oct 2018 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
