7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fraud: हांगकांग में एक लाख रुपए की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे छह लाख

सीकर के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में हांगकांग का वीजा दिलवाकर एक लाख रुपए वेतन की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Apr 06, 2024

हांगकांग में एक लाख रुपए की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे छह लाख

हांगकांग में एक लाख रुपए की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे छह लाख

सीकर के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में हांगकांग का वीजा दिलवाकर एक लाख रुपए वेतन की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बेटे को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एजेंट ने उसके पिता से ये रुपए लिए। चार दिन तक थाइलैंड व मकाऊ में ठहराने के बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार फतेहपुर कस्बे के रहने वाले नरोत्तम ने फतेहपुर कोतवाली थाना में रिपोर्ट देकर बताया है कि उसके मोबाइल पर मोहल्ले के ही रहने वाले अनिल कुमार का वॉट्सऐप कॉल आया। उसनेे कहा कि उसके पास हांगकांग के वीजा आए हुए हैं। यदि आप चाहो तो मैं आपके बेटे सुनील को मेरे पास हांगकांग बुला लूंगा और उसे यहां इंडिया के हिसाब से हर महीने 80 हजार से एक लाख रुपए मिलेंगे। आरोपी ने बताया कि वीजा के लिए छह लाख रुपए देने होंगे। नरोत्तम ने हां कर दी। आरोपी ने नरोत्तम को वीजा की एक कॉपी भेजी। आरोपी ने कहा कि वह टिकट बनाकर भेज रहा है। एक लाख रुपए उसे भेज दो बाकी पांच लाख उसके भाई को दे देना। इस पर पीडि़त ने उसे रुपए दे दिए। पीडि़त का बेटा सुनील दिल्ली एयरपोर्ट से थाईलैंड के स्वर्णिम भूमि एयरपोर्ट गया। वहां पर अनिल ने उसे गेस्ट हाउस में दो दिन रुकवाया और फिर दो दिन बाद थाईलैंड से मकाउ एयरपोर्ट बुलाया। वहां एक होटल में उसे दोबारा से दो दिन रुकवाया। लेकिन हांगकांग नहीं जाने दिया। जब सुनील ने एजेंट अनिल से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हुआ तो बेटे का टिकट करवाकर उसे वापस भारत बुलवाना पड़ा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।