18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सैनिक ने अब तक लगाए 12 हजार पेड़

नीमकाथाना. लोग अपने स्वार्थ व प्रलोभन के चलते हरे पेडों पर बेरहमी से कुल्हाड़ी चलाते हैं। वहीं एक शख्स ऐसे भी है जो अब तक 12 हजार पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दिया है। यह शख्स देश सेवा के साथ पेड़-पौधों की भी सेवा करते हंै।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Jun 05, 2023

Video: सैनिक ने अब तक लगाए 12 हजार पेड़

Video: सैनिक ने अब तक लगाए 12 हजार पेड़

नीमकाथाना. लोग अपने स्वार्थ व प्रलोभन के चलते हरे पेडों पर बेरहमी से कुल्हाड़ी चलाते हैं। वहीं एक शख्स ऐसे भी है जो अब तक 12 हजार पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दिया है। यह शख्स देश सेवा के साथ पेड़-पौधों की भी सेवा करते हंै।
हम बात कर है सिरोही के जन हितैषी संस्थान के संस्थापक सैनिक अनिल कस्वा की, जिनका पेड़-पौधे, प्रकृति व पर्यावरण के प्रति अटूट प्रेम है। सैनिक अनिल कस्वा जब भी गांव आते है तो पेड़-पौधे लगाते है साथ ही पेड़-पौधों की दिनभर सेवा करते है। वहीं सैनिक कस्वा देश सेवा के साथ पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ मुहिम छेड़कर लोगों को प्रोत्साहित कर रहे है। सैनिक अनिल कस्वा नीमकाथाना क्षेत्र के हजारों लोगों से पिछले 4 साल में करीब 12 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगवा चुके हैं ।
सैनिक अनिल कस्वा जन्म दिन, शादी की सालगिरह या कोई अन्य मांगलिक कार्य जैसे शादी, भात, पुत्र व पुत्री जन्मोत्सव आदि समारोह में क्षेत्र के लोगों को प्रेरित कर पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करते हैं।
पर्यावरण को बचाना जरूरी
श्रीमाधोपुर. आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मनाया जाएगा। हिमांशु जोशी ने बताया कि बुद्धिप्रकाश व बृजेन्द्र जोशी के सान्निध्य मेंं नायनकाजोशी परिवार के लोगों ने पौधरोपण व पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर मिसाल कायम की। डॉ माधव सिंह, राजू बागवान, नन्हे बच्चे खुशी, एंजल, दिव्यांश शर्मा समेत कई लोग पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे। वहीं टीम महावन के संरक्षक बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट गगन शर्मा एक दशक से जगह-जगह पौधे लगा रहे हैं। बच्चों को प्रकृति संरक्षण-संवर्धन व प्राकृतिक वानिकी के बारे में जागरूकता के लिए प्रयासरत हैं।