
सीकर/अजीतगढ़.
गढ़टकनेत गांव में मंगलवार को अपनी पत्नी को लेने आए दामाद ने अपने थैले में लालमिर्च का पाउडर भी भर रखा था। ताकि उसका विरोध होने व पकड़े जाने के दौरान वह लाल मिर्च का इस्तेमाल सामने वाले की आंख में डालकर फरार हो सके। हालांकि पुलिस ने हमले के दौरान काम में लिए गए धारधार हथियार दांतले को भी गांव के गंदे नाले से बरामद कर लिया है। जिसे कि वह गांव के गहरे नाले में फेंक कर भाग छूटा था।
थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि मंगलवार को भुदोली निवासी गिर्राज अपनी पत्नी आशा को लेने रात को गढ़टकनेत पहुंचा था। यहां घर में घुसकर उसने अपनी पत्नी आशा व सास गीता देवी सहित ***** के भतीजे दीपू पर हमला कर उन्हें घायल करने के बाद मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में रोशनलाल ने अपने बहनोई गिर्राज के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
Read More :
आरोप है कि धारधार हथियार से हमले के बाद आरोपित सोने व चांदी के गहने भी छीन ले गया। आरोपित गिर्राज की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है। लेकिन, उसका कहीं सुराग नहीं लगा है। हालांकि हमले के दौरान काम में लिया गया हथियार दांतला व उसके थैले से पुलिस ने लाल मिर्च भी बरामद की है। जिसको शायद वह किसी की आंखों में डालने के लिए लाया होगा। इधर, घटना में घायल होने के बाद तीनों को जयपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करा रखा है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
तीन साल से काट रहा था चक्कर
पति-पत्नी के बीच दहेज के लिए अनबन हो जाने के बाद आशा पिछले तीन साल से अपने पीहर रह रही थी। गिर्राज उसे ले जाने के लिए कई बार चक्कर काट चुका था। लेकिन, उसकी आवारागर्दी के कारण आशा उसके साथ जाना नहीं चाह रही थी। रात को हमले के दौरान गिर्राज अपनी पत्नी आशा का मंगलसूत्र भी छीन ले गया था।
Published on:
26 Apr 2018 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
