11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज के लोभी दामाद ने घर में घुसकर पत्नी, सास व भाई पर धारदार हथियार से किया हमला, परिवार में मचा गया कोहराम

मकान में छत से घुस कर दामाद ने अपनी पत्नी, सास व ***** पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

2 min read
Google source verification
son in law attack wife family in ajeetgarh sikar

अजीतगढ़.

इलाके के गढ़टकनेत गांव में मंगलवार रात को ससुराल के मकान में छत से घुस कर दामाद ने अपनी पत्नी, सास व ***** पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान आरोपित दामाद मौके से भाग छूटा। बाद में घायलों को आस-पास के लोग राजकीय चिकित्सालय में लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया।
मामले के अनुसार गढ़टकनेत निवासी मालीराम की बेटी आशा का भूदोली के गिरिराज के साथ करीब 13 वर्ष पहले शादी हुई थी। आशा व गिरिराज के बीच दहेज को लेकर कई बार विवाद भी रहा है। पिछले एक वर्ष से आशा अपने पीहर गढ़टकनेत में रह रही थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे गिरिराज जीप में गढ़टकनेत गांव पहुंचा। वहां पर उसने ससुराल के मकान की छत से अंदर प्रवेश किया। मकान के अंदर पहुंचने ही उसने वहां खड़ी आशा पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर घायल आशा मकान का दरवाजा खोलकर बाहर भागने लगी तो उसके सिर पर वार कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई आशा की मां गीता व भतीजे दीपू पर भी हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिवार पर अचानक हमला होते देखकर निशक्त मालीराम जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मकान से चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। इस बीच गिरिराज वहां से भाग गया। बाद में घायलों को अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

महिला ने मिस्त्री पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
खंडेला.

मजदूरी करने वाली महिला ने खंडेला थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के आरोप हैं कि उसके साथ काम करने वाले मिस्त्री ने उसके साथ छेड़छाड़ के साथ अश्लील बात करता है। एएसआई धुकलसिंह ने बताया कि ग्राम रामपुरा की जोहड़ी में चल रहे निर्माण कार्य पर काम करने वाली महिला ने मिस्त्री रामेश्वरलाल पर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मिस्त्री ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरु कर दिया था और अश्लील हरकतें व बातें करने लगा था। घर आने के बाद घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी और रामेश्वरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।