1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री का कल से चार दिवसीय सीकर दौरा, पुलिस व प्रशासन की होगी अग्नि परीक्षा

बुधवार को खण्डेला विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद के स्थल को बदल कर रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर संतोषपुरा के पास श्याम सरोवर लड्डू गोपाल धर्मशाला रखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 5 Apr 2018, 10:58 AM IST

cm visit in sikar for tomorrow

सीकर.

जिले में मुख्यमंत्री के चार दिवसीय दौरे के दौरान जनसंवाद को लेकर पुलिस व प्रशासन की अग्नि परीक्षा भी शुरू हो गई है। प्र्रशासन की ओर से चारों विधानसभा के लिए जनसंवाद स्थल तय कर दिए है। बुधवार को खण्डेला विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद के स्थल को बदल कर रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर संतोषपुरा के पास श्याम सरोवर लड्डू गोपाल धर्मशाला रखा गया है। जनसंवाद के दौरान पुलिस ने भी सभी स्थानों पर जाब्ता तैनात करना शुरू दिया है। जनसंवाद के दौरान जिले के सभी विभागों के प्रभारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने बताया कि दांतारामगढ़, नीमकाथाना व खंडेला की बैठक गुरुवार को होगी।


व्यवस्थाओं का जायजा
नीमकाथाना में सीएम के दौरे को लेकर एसडीएम व पुलिस अधिकारियों ने नेहरु पार्क में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।। सात अप्रेल को शहीद सुनिल कुमार यादव की मूर्ति अनावरण होगा। सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने बताया कि नेहरु पार्क में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। राजकीय गजानंद मोदी स्कूल के खेल मैदान में बनाया गया हेलीपेड भी तैयार कर दिया है।


किसान सभा करेगी घेराव
रींगस. अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी खण्डेला की बैठक में 7 अप्रेल को मुख्यमंत्री के दौरे में ज्ञापन देकर घेराव करने पर चर्चा की गई। पिछले साल13 सितम्बर को हुए समझौते की 11 सूत्री मांगों को सरकार ने लागू नहीं करवाया। इसके विरोध में घेराव किया जाएगा।


लगेगी विकास प्रदर्शनी
श्रीमाधोपुर में सीएम के नौ अप्रेल के जनसंवाद को लेकर जिला कलक्टर एवं एसपी ने सरस्वती मैरिज गार्डन व ढाल्यावास रोड पर हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से हैलीपेड को बेरिकैट से कवर करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि सीएम के दौरे के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
खाटूश्यामजी में दांतारामगढ़ विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। कस्बे की पूर्णजी की मंडी में सीएम के दौरे को लेकर बनाए गए दांतारामगढ़ प्रभारी प्रभु सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भाजपा मंडल खाटूश्यामजी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में मंडल अध्यक्ष पूर्णमल हरनाथका ने कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा। बाय में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमावत ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।