
गांव बबई में शनिवार दोपहर एक निजी स्कूल की जीप पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को गाड़ी से निकाल कर कपिल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक छात्र को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच कर बच्चों से पूछताछ की।
गांव में स्थित नेहरु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी छुट्टी के बाद जीप से घर जा रहे थे। दोपहर करीब 1.15 बजे बाइपास के पास जीप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में छात्र विकास पुत्र रामकुमार (11), नवीन पुत्र सुरेन्द्र (10), रौनक पुत्र हंसराज(10), बबलू पुत्र करण सिंह (07), अंकित पुत्र रामनिवास (09), विकास पुत्र रामकुमार (11), अजय पुत्र सतवीर (10), रवि,राहुल छात्रा पूनम पुत्री ग्यारसीलाल (14) व चालक मालाराम गुर्जर घायल हो गए। घायलों में रवि को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जीप को जब्त कर चौकी ले गई।
Published on:
30 Jul 2017, 10:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.