7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ताश खेलकर घर लौटा तो पत्नी को इस हाल में देख उड़ गए होश

मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। संतोष ने अपनी लूगड़ी से ही फंदा बनाकर पंखे से झूल गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Suicidal of the teacher

Suicidal of the teacher

सीकर. बेटी किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी और पति गांव की चौपाल पर बैठा ताश खेलने में व्यस्त था। पीछे से उसकी पत्नी ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। पति जब ताश खेलने के बाद घर लौटा तो माजरा देखकर उसके भी होश उड़ गए। दादिया थानाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि दादिया निवासी संतोष पत्नी बलबीर का शव पंखे से लटका मिला है। 58 वर्षीय संतोष का शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। संतोष ने अपनी लूगड़ी से ही फंदा बनाकर पंखे से झूल गई थी।

पत्नी का कातिल रिमांड पर
सीकर. पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए पति को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीओ ग्रामीण अयूब खान ने बताया कि विवाहिता कविता के हत्यारे पति महेश को सोमवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा है। पुलिस को अंदेशा है कि मौत के मामले में महेश के साथ और भी कई लोग जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में आरोपित महेश से कड़ाई से पूछताछ और घटनाक्रम की तस्दीक कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कटराथल के महेश ने अपनी पत्नी कविता की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने घटनाक्रम को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया था।