3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसिफ से सुरेश बनकर लड़की से दोस्ती की, होटल में दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, वीडियों भी बनाए

नाम बदल कर नाबालिग का अपहरण ( Kidnaped of Minor Girl ) कर होटल में गैंगरेप ( Gangrape With Minor Girl ) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप कर उसके बदमाशों ने अश्लील वीडिय़ो बना लिए।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 24, 2019

आसिफ से सुरेश बनकर लडक़ी से दोस्ती की, होटल में दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, वीडियों भी बनाए

आसिफ से सुरेश बनकर लडक़ी से दोस्ती की, होटल में दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, वीडियों भी बनाए

सीकर.

नाम बदल कर नाबालिग का अपहरण ( Kidnaped of Minor Girl ) कर होटल में गैंगरेप ( Gangrape With Minor Girl ) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप कर उसके बदमाशों ने अश्लील वीडिय़ो ( Porn Video ) बना लिए। किशोरी के घर जाकर किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आए। किशोरी के पिता नहीं है। इसी डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उसे रोजाना फोन कर दोस्ती बनाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं धमकी देकर उसे बार-बार मिलने के लिए भी बुलाता था। परेशान नाबालिग ने रिश्तेदारों को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद उद्योगनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सुरेश नाम के लडक़े ने 27 जुलाई को उसे फोन कर पेट्रोल पंप के पास धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने जाने से मना कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि कॉलेज आने-जाने से बंद कराने की धमकी दी। परेशान होकर पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसके बाद वहां पर खड़े चार-पांच युवकों ने उसे बोलेरो गाड़ी में खींच कर डाल दिया। वह चीखने लगी तो उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। वे बाइपास की ओर एक होटल में ले गए।


होटल में सुरेश उर्फ आसिफ और कालू ने जबरन बलात्कार ( Gangrape in Hotel ) किया। उन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए। उन्होंने होटल के कमरे में ही किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों और पुलिस को बताने पर भी उसके साथ मारपीट की गई। बदहवास स्थिति में उसे वापस छोड़ गया। आसिफ घर पर आ गया। घर पर ही उसने धमकी देकर उठा ले जाने के लिए कहा।

Read More :

दिल्ली से घूमने आई 5 सहेलियों को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, दो को उठा ले गए

बस में हुई थी पहली मुलाकात
पीडि़ता ने बताया कि उसकी पहली मुलाकात बस में जाते समय हुई थी। तब उसने अपना नाम सुरेश बताया था। वह उसे दोस्ती बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। बाद में उसे पता लगा कि उसका नाम आसिफ है। उसने दोस्ती करने से मना कर दिया तो वह कॉलेज में आते-जाते समय रास्ता रोक कर धमकी देने लगा। घर जाकर धमकी देने लगा। उसे फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसे मना किया तो उसे कॉलेत में जाते समय पकड़ लिया। आते-जाते समय रास्ते को रोक कर पीछा करने लगा।

Read More :

पढ़ाई के डर से 10 साल के दो भाइयों ने सीरियल देख रची खौफनाक कहानी, एक ने खुद को ब्लेड से काटा


पीछा छोडऩे की एवज में रुपए मांगे
घर आकर आसिफ ने उससे कहा कि तेरा पीछा छोडऩे के लिए तुझे पैसे देने होंगे। उसको किसी तरह से रुपए भी दे दिए। डर के कारण कॉलेज जाना भी छोड़ दिया।उसके साथ एक महिला भी है। उसने भी उसे धमकी देकर बदनाम कर दिया। उसे फोन पर धमकी देकर रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने घर आकर भी जबरन साथ भेजने की धमकी दी।

Story Loader