
राजस्थान में यहां एक रात में 8 डिग्री गिरा पारा, 10 जिलों में चलेगी शीतलहर
सीकर. राजस्थान में सर्दी का सितम फिर तेज हो गया है। प्रदेश के एक तिहाई जिले शीतलहर के साथ ठंड की चपेट में है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में भी प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस बीच बादल छंटने के साथ शेखावाटी में तापमान में एक रात में ही तापमान अचानक 8 डिग्री धड़ाम से गिरा, जो फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में 9 डिग्री से गिरकर सीधे एक डिग्री पर थमा। इससे अंचल में एकाएक ठंड बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ा।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी सहित प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर के साथ सर्दी का सितम आगामी तीन दिन और जारी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर व श्रीगंगानगर जिलों में चार जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट का दौर आगे भी जारी रह सकता है।
बादल छंटने के बाद गिरा पारा
इधर, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से शेखावाटी में भी बादल छंट गए हैं। जिसके बाद अंचल में फिर कोहरा छाने के साथ उतरी हवाएं चलना शुरू हो गई है। इसकी वजह से ही तापमान में गिरावट हो रही है। हल्के कोहरे की वजह से आज भी कई बाहरी इलाकों में दृश्यता प्रभावित रही। हालांकि शनिवार के मुकाबले आज कोहरे में कमी रही।
Updated on:
01 Jan 2023 11:43 am
Published on:
01 Jan 2023 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
