राजस्थान के शेखावाटी में न्यूनतम तापमान फिर लुढ़क गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ।
सीकर. राजस्थान के शेखावाटी में न्यूनतम तापमान फिर लुढ़क गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। जो शुक्रवार के मुकाबले 2.1 डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम में 99 फीसदी आद्रता से सर्दी का असर भी हल्का बढ़ा नजर आया। बादलों की वजह से धूप भी खुलकर नहीं खिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय रहेंगे। जिससे अंचल में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। वहीं, शीतलहर से भी बचाव होगा। उत्तरी भारत में इस दौरान कई जगह हल्की बरसात भी हो सकती है।
ये कहता है मौसम विभाग
स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक कहीं भी शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत में तापमान सामान्य स्तर के करीब आ गया है और इसके समान रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत की पहाडिय़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे। जो शीत लहर को दूर रखते रहेंगे। वर्तमान में भी 28 दिसंबर के बीच पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का एक पथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली के ऊपर हवा के पैटर्न में पहले ही बदलाव आ चुका है। अपेक्षाकृत गर्म और नम पूर्वी हवाओं ने निचले स्तरों में शुष्क और ठंडे उत्तर-पश्चिम की जगह ले ली है। इससे शीत लहर की स्थिति में कमी आई है। महीने के शेष दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा।
कुछ जगह बरसात के आसार
रिपोर्ट के अनुसार एक के बाद एक पश्चिमी प्रणालियों के गुजरने से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूप कम होगी। 26 दिसंबर को बेहतर संभावना के साथ 26, 27 और 28 दिसंबर को उत्तरी भारत के कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। 29 से 31 दिसंबर के बीच मध्यम हवा के साथ कोहरे की स्थिति रह सकती है।