20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: जलझूलनी पर ठाकुर जी को कराया नगर भ्रमण

कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को जल झुलनी एकादशी पर्व पर भक्तों ने ठाकुर जी महाराज को मंदिर दरबार की चौखट से बाहर निकाल कर नगर भ्रमण करवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शंख,घडिय़ाल भजन किर्तन गाते हुए शौभायात्रा में शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Sep 27, 2023

VIDEO: जलझूलनी पर ठाकुर जी को कराया नगर भ्रमण

VIDEO: जलझूलनी पर ठाकुर जी को कराया नगर भ्रमण

नीमकाथाना. कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को जल झुलनी एकादशी पर्व पर भक्तों ने ठाकुर जी महाराज को मंदिर दरबार की चौखट से बाहर निकाल कर नगर भ्रमण करवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शंख,घडिय़ाल भजन किर्तन गाते हुए शौभायात्रा में शामिल हुए। शहर के सभी मंदिरों में विराजमान ठाकुर जी महाराज गणगौर चौक में स्थित हुए। इसके बाद वहा से सभी लाइन से नृसिंह मंदिर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने महाराज की पूजा अर्चना कर सूख समृद्वि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ठाकुर जी की पालकी के नीचे से निकलने की होड लगी रही। नृङ्क्षसह मंदिर के बाहर सभी पालकियों को विराजमान कर एक साथ महाआरती की। इसके बाद ठाकुरजी अपने दरबार की ओर लौट गए।

फतेहपुर. कस्बे में गत सात दिन से चल रहे विभिन्न सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की मंगलवार को शोभयात्रा निकाली गई। इसके बाद जोहड़े में प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया। इसी के साथ गणेश उत्सव का समापन हुआ। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हैड पोस्टआफिस गणेश पूजा, गुर्जर मोहल्ला गणेश पूजा, जांगिड वैदिक विद्यालय गणेश पूजा, नवलगढ़ पुलिया गणेश पूजा में स्थापित भगवान गजानन की प्रतिमाओं की सामूहिक शोभायात्रा कस्बे के छोटा बाजार, मुख्य बाजार, भैंरूजी मंदिर, आशाराम मंदिर, रोडवेज बस स्टैण्ड सहित विभिन्न स्थानों से निकाली गई और पंचायत समिति के पीछे जोहडे़ में गणपति बाबा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना के भाव के साथ विसर्जित कर दी गई। शोभायात्रा में मां दुर्गा,भगवान शंकर सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियां थी। चार घंटें तक चली शोभायात्रा में सैकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।