19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई नवेली दुल्हन ने रात को खाना पका कर खिलाया तो सुबह जाग नहीं पाया परिवार, पड़ौसियों ने देखा तो रह गए दंग

सीकर/ नीमकाथाना. ढाणी मोकसिंह की ढाणी में एक शादी हुई। नई नवेली दुल्हन घर में आई। हंसी खुशी का माहौल था। इसी बीच नई दुल्हन ने सबको अपने हाथ से खाना पकाकर खिलाया। लेकिन, इसके बाद जो हुआ, वह हैरत करने वाला था।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Jul 17, 2020

नई नवेली दुल्हन ने रात को खाना पका कर खिलाया तो सुबह जाग नहीं पाया परिवार, पड़ौसियों ने देखा तो रह गए दंग

नई नवेली दुल्हन ने रात को खाना पका कर खिलाया तो सुबह जाग नहीं पाया परिवार, पड़ौसियों ने देखा तो रह गए दंग

सीकर/ नीमकाथाना. ढाणी मोकसिंह की ढाणी में एक शादी हुई। नई नवेली दुल्हन घर में आई। हंसी खुशी का माहौल था। इसी बीच नई दुल्हन ने सबको अपने हाथ से खाना पकाकर खिलाया। लेकिन, इसके बाद जो हुआ, वह हैरत करने वाला था। सुबह देर तक परिवार का कोई सदस्य नहीं उठा। इस पर पड़ौसियों को चिंता हुई तो उन्होंने घर में झांककर देखा। देखते ही सबके होश उड़ गए। घर में सब बेहोश पड़े थे और दुल्हन गायब हो चुकी थी। दरअसल दुल्हन लुटेरी निकली। (The bride looted jewelry and money) जिसने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर परिजनों को अचेत कर दिया और घर से नगदी व गहने लेकर फरार हो गई। मामले में दुल्हे मुकेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दलाल के जरिये आई थी दुल्हन
शहर कोतवाल करण सिंंह खंगारौत ने बताया कि ढाणी मोकसिंहवाली निवासी मुकेश उसका दो दलालों के मार्फत 13 जुलाई को दिल्ली के नांगला गांव की दिव्या के साथ विवाह सम्प्पन हुआ था। देर रात दुल्हन को घर लेकर आए। परिवार के लोगों ने 14 जुलाई को दिन में पूरे रीतिरिवाज किए। दुल्हन ने रात को परिवार के लिए खाना बनाया। खाने में उसने नशीला पदार्थ मिला परिवार के सभी सदस्यों को खिला दिया। रात को सभी लोग कमरों ने जाकर सो गए। सुबह काफी देर तक परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो परिवार के सभी सदस्य अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। घर में दुल्हन नहीं दिखाई दी। ग्रामीणों ने दुल्हा मुकेश, नानकराम, कमला, मीना, दिव्या व अनूज को राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। पीडि़त ने गुरूवार को थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।


दुल्हन ने खुद की अलग सब्जी बनाई

दुल्हन दिव्या ने परिवार के सभी सदस्यों को घीया रायता की सब्जी बनाई। उसने खुद के लिए अलग से भिंडी की सब्जी बनाई। रात करीब 9.30 बजे परिवारजनों व स्वयं खाना खाकर कमरे में चली गई। कमरे में करीब 11 बजे तक दुल्हन ने अपने पति मुकेश का सिर दबा कर सुला दिया। सभी सदस्य अचेत अवस्था में हो गए। पीडि़त मुकेश सैनी ने रिपोर्ट में बताया कि दुल्हन दिव्या अपने साथ 80 हजार रुपए नकदी, लाखों के आभूषण व एक मोबाइल अपने साथ ले गई। परिजनों ने जब मोबाइल पर कॉल किया तो दिव्या कॉल रिसीव कर बार बार काट रही थी। लगातार कॉल करने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। पीडि़त ने पुलिस से दोनों दलाल, दिव्या की दोनों मौसी व चाचियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की।


दलालों में शादी कराने के लिए 2 लाख 20 हजार लिए
13 जुलाई को दलाल बाबुलाल व कुलदीप किराए की गाड़ी लेकर पीडि़त मुकेश व उसके परिवारजनों को लेकर गए। दिल्ली में आर्य समाज में दिव्या की मुकेश से शादी करवाई। इस दौरान दोनो दलालों ने पीडि़त ने 2 लाख 20 हजार रुपए लिए। 3 हजार रुपए पंडितों को अलग से दिलवाए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद पीडि़त दुल्हन को अपने साथ लेकर नीमकाथाना के लिए रवाना हो गया। दोनों दलाल भी उसी गाड़ी में सवार होकर आ गए।


बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग