1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब ढाई महीने तक बजेंगे ढोल-नगाड़े और गूंजेगी शहनाई

नए सम्वत 2074 में शादी के मुहूर्त खूब रहेंगे। पहली शहनाई 18 अप्रेल को सात रेखा के सावे पर बजेगी। अभी मीन मल मास चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

नए सम्वत 2074 में शादी के मुहूर्त खूब रहेंगे। पहली शहनाई 18 अप्रेल को सात रेखा के सावे पर बजेगी। अभी मीन मल मास चल रहा है। इस कारण शादी विवाह पर रोक लगी हुई है। पंडित रामअवतार मिश्र के अनुसार सूर्य के मेष राशि में आते ही शहनाई गूंजने लगेगी। 18 अप्रेल से सावे शुरू होंगे जो 4 जुलाई को देवशयनी एकादशी को थम जाएंगे। इस दौरान चालीस के लगभग शादी के लग्न होने से औसत हर दूसरे दिन सावे रहेंगे। इसके अलावा अबूझ मुहूर्त पर तो शादियों की धूम रहेगी। इधर पहले सावे तथा आखातीज को लेकर बाजार में अभी से खरीदारी शुरू हो गई है। मैरिज गार्डन, हलवाई,घोड़ी, बाजा, कैटरिंग, पंडित, टेंट व डेकोरेशन की बुकिंग तेज हो गई है। सबसे ज्यादा सावे मई व जून माह में रहेंगे।

Read:

सरकार ने इसलिए अपनाया कड़ा रुख, इनके विरुद्ध होगी ये कार्रवाई

अप्रेल व मई के मुहूर्त

18,19,23 व 28 से तीस अप्रेल तक। चार मई, छह से नौ मई। 11 और 12 और 16 मई। 21 से 23 मई। फिर 26, 27 और 31 मई।

Read:

Video : यहां पहुंच रहे हैं हजारों-लाखों लोग, इन्हें देखते ही झुका लेते हैं शीश

जून व जुलाई के मुहूर्त

दो जून से 8 जून। 17 से 20 जून। 27,28 और तीस जून। फिर एक, दो और तीन जुलाई को सावा रहेगा। चार जुलाई को देवशयन हो जाएंगे। इसके बाद पहला सावा 31 अक्टूबर को देवउठनी एकादशी का होगा।

अबूझ सावा

आखातीज 28 अप्रेल

जानकी नवमी 4 मई

पीपल पूर्णिमा 10 मई

गंगा दशहरा 4 जून

भड़ळया नवमी 2 जुलाई

ये भी पढ़ें

image
Story Loader