
बाबा खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर भक्तों को सूचना दी कि आगामी 19 घंटों के लिए भक्तगण बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। काली अमावस्या के बाद श्री श्याम प्रभु की विशेष पूजा होगी और 18 अप्रैल को बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार होगा, इसलिए 17 अप्रैल रात 10 बजे से 18 अप्रैल शाम 5:30 बजे तक बाबा श्याम के गर्भ गृह के कपाट बंद रहेंगे।
काली अमावस्या के बाद बाबा खाटू श्याम की खास पूजा की जाती है। मंदिर बंद होने के बाद बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बाबा श्याम को विशेष फूलों से सजाया जाएगा। इस विशेष पूजा में 12 से 15 घंटे का समय लगता है। ऐसे में सिर्फ बाबा श्याम के श्रृंगार की बात करें तो 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा श्याम मंदिर के कपाट आम दर्शनों के लिए 19 घंटे बंद रहेंगे।
18 अप्रैल को शाम 5 बजे मंगला आरती के समय कपाट खोले जाएंगे। खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने 18 अप्रैल को शाम 5 बजे की मंगला आरती के बाद ही बाबा के दर्शन करने का अनुरोध किया है।
Updated on:
17 Apr 2024, 10:53 AM IST
Published on:
17 Apr 2024, 10:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.