5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 लाख कर्मचारियों के 50 फीसदी बोनस से बाजार को मिलेंगे 250 करोड़

सरकार के प्रदेश के छह लाख कर्मचारियों को इस बार दीवाली पर बोनस देने का ऐलान होते ही बाजार में त्योहार की कारोबारी खुशियां शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Oct 24, 2021

6 लाख कर्मचारियों के 50 फीसदी बोनस से बाजार को मिलेंगे 250 करोड़

6 लाख कर्मचारियों के 50 फीसदी बोनस से बाजार को मिलेंगे 250 करोड़

सीकर. सरकार के प्रदेश के छह लाख कर्मचारियों को इस बार दीवाली पर बोनस देने का ऐलान होते ही बाजार में त्योहार की कारोबारी खुशियां शुरू हो गई है। नवरात्र सीजन से बूम पकड़ चुके बाजार की उम्मीद और जग गई है। इस बार प्रदेश के कर्मचारियों को लगभग 500 करोड़ का बोनस मिलेगा। इनमें से 250 करोड़ रुपए वेतन के साथ मिलेंगे। जबकि 250 करोड़ रुपए सामान्य प्रावधायी निधि खातों में जमा होंगे। इस बार कर्मचारियों को सरकार ने 50 फीसदी राशि नगद यानि वेतन के साथ देने की घोषणा हुई है। जबकि पिछले साल दीवाली पर कर्मचारियों को 25 फीसदी राशि नगदी दी गई थी। इसके अलावा सरकार की ओर से पिछले दिनों महंगाई भत्ते के तौर पर तोहफा दिया था। ऐसे में कर्मचारियों ने त्योहारी सीजन में निवेश की पूरी तैयारी कर ली है। कर्मचारियों के हाथ में त्योहारी सीजन में पैसा आने से व्यापारियों ने उनके हिसाब से कई तरह की योजनाएं पिछले तीन दिन में शुरू की है। वित्त विभाग के अनुसार, बोनस का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस बार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6 हजार 774 रूपए का बोनस मिल सकेगा।


कर्मचारियों से किस सेक्टर को कितनी उम्मीद:


1. रियल एस्टेट: कोरोना से सबक, अब निवेश पर जोर

कोरोनाकाल में आमजन के साथ कर्मचारियों को भी निवेश का महत्व समझ में आया है। ऐसे में प्रदेश के कर्मचारियों की ओर से दीवाली सीजन में रियल एस्टेट में पैसा निवेश किए जाने की संभावना है। सीकर व जयपुर के रियल एस्टेट कारोबारियों की मानें तो कर्मचारियों की ओर से छोटे अप्रूव्ड भूखंड के अलावा बिला को सबसे ज्यादा पंसद किया जा रहा है। त्योहारी सीजन में होने वाली कुल बुकिंग में अब तक 30 से 35 फीसदी बुकिंग कर्मचारी वर्ग की ओर से कराई जा रही है।

2. ऑटोमोबाइल्स: सार्वजनिक परिवहन से डिस्टेंस, खुद के वाहन की चाह
कर्मचारियों की ओर इस दीवाली रियल एस्टेट के बाद ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने की तैयारी है। शेखावाटी में दीवाली सीजन दौरान 400 से अधिक चौपहिया वाहनों की बुकिंग कर्मचारियों की ओर से कराई गई है। आगामी दिनों में कर्मचारियों की ओर से शेखावाटी में 5 हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग और कराए जाने की संभावना है।


3. सर्राफा: निवेश में भी चमक

सर्राफा कारोबारियों ने कर्मचारियों के बोनस की घोषणा होते ही कई तरह स्क्रीम निवेश के हिसाब से शुरू की है। इसमें शुरूआत में 50 फीसदी राशि लेकर बाकी राशि का लोन भी कराया जा रहा है। बाजार के एक्सपर्ट का कहना है कि सोने-चांदी के भावों की चमक लगातार बरकरार है इसलिए निवेश के लिए सर्राफा को भी चुना जा रहा है।

4. म्यूचुअल फंड: भविष्य के लिए कई विकल्प
दीवाली के सीजन में कर्मचारियों के साथ आमजन के लिए विभिन्न कंपनियों ने कई योजनाएं लॉन्च की है। प्रदेश के 20 फीसदी कर्मचारियों की ओर से म्यूचुअल फंड की योजनाओं को भी पंसद किया जा रहा है। इसके अलावा ई-मंडी, एफडी सहित अन्य निवेश की योजनाओं की प्रति आमजन के साथ कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा है।


एक्सपर्ट व्यू: समाज में अब बदल रही धारणाएं

समाज में अब निवेश को लेकर धारणाएं लगातार बदल रही है। पहले नगदी के जरिए भी कई तरह के व्यापार किए जाते थे। लेकिन अब चाहे व्यापारी वर्ग हो या कर्मचारी सभी सुरक्षित निवेश चाहते है ताकि आवश्यकता पडऩे पर पैसे की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
सीए गौरव अग्रवाल, सीकर