
VIDEO: नीमकाथाना जिला बनने से विकास की रफ्तार बढ़ेगी
नीमकाथाना को जिला बनाने सहित कई विकास कार्यों की सौगात मिलने पर क्षेत्र में तीन दिन से लगातार आतिशबाजी और डीजे बज रहे हैं। रविवार को विधायक सुरेश मोदी का हसामपुर बॉर्डर से लेकर नीमकाथाना रामलीला मैदान तक क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने क्षेत्रवासियों से जिला नीमकाथाना जिंदाबाद के नारे लगवाकर कहा कि आज 50 वर्षों बाद यह शुभ अवसर आया है कि नीमकाथाना के पहले जिला लगेगा। अब नीमकाथाना को जिला नीमकाथाना के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला बनाने की मांग की शुरुआत दिवंगत कपिल देव ने की थी। नीमकाथाना जिला बनने से विकास की रफ्तार बढ़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि 50 वर्षों से चली आ रही नीमकाथाना को जिला बनवाने का जनता के सपनों को पूरा कर बहुत बड़ा तोहफा दिया है। विधायक मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा व खेतड़ी विधायक जितेन्द्र सिंह ने लिखित में जो साथ दिया उसका नीमकाथाना कभी नहीं भूल पाएगा। वहीं 9 दिनों तक 135 किमी जिला बनाओ रैली में पैदल चलकर पूर्व आइएएस केएल मीणा व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल के साथ को जनता हमेशा याद रखेगी।
दिवंगत सांई को नमन
नीमकाथाना को जिला बनाने के संघर्ष में अपना बलिदान देने वाले दिवंगत ओमप्रकाश सांई की पत्नी का मोदी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और कहा की सांई ने 330 दिन तक भूख हड़ताल की उनको क्षेत्रवासी प्राणाम करते हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान ने सांई के पुत्र को विधायक के निर्देश पर पालिका में अस्थाई नौकरी पर रखने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान एवं पीसीसी सदस्य कांता प्रसाद शर्मा, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल आडतिया, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलवीर यादव, पूर्व चेयरमैन त्रिलोक दीवान, नवाब कुरैशी, नपा उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, गणेश मोदी, पीसीसी सदस्य सुमित मोदी, सोशल मीडिया प्रभारी नरेश टेलर, राकेश नटवाड़िया, पार्षद राकेश जांगिड़, पार्षद कृष्ण सैन अंकित पंच सहित पंस सदस्य, सरपंचगण, पार्षदगण एवं सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
अभिनंदन रैली नीमकाथाना बार्डर हसामपुर, डोकन, रायपुर मोड़, भराला मोड़, माहवा बाईपास, गांवड़ी बाईपास, भूदोली बाईपास, सिरोही औद्योगिक क्षेत्र होते हुए दिवंगत कपिल देव की मूर्ति पर मालार्पण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां पर सभी संगठन के लोगों ने साफा व माल्यार्पण कर विधायक मोदी का अभिनंदन किया।
Published on:
20 Mar 2023 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
