5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां लाल-काली- पीली आंधी से छाया अंधेरा, बंद हुए बाजार

राजस्थान के सीकर जिले में गुरुवार को अचानक आई लाल-काली-पीली आंधी ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। फतेहपुर व धोद के कई इलाकों सहित सीकर शहर में पहुंचे इस अंधड़े से चारों ओर धूल का गुब्बार छा गया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Jun 25, 2020

dust_storm.jpg

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में गुरुवार को अचानक आई लाल-काली-पीली आंधी ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। फतेहपुर व धोद के कई इलाकों सहित सीकर शहर में पहुंचे इस अंधड़े से चारों ओर धूल का गुब्बार छा गया। प्रभावित इलाकों में अचानक अंधेरा छा गया। तेज रफ्तार से आए इस अंधड़ ने रास्ते में आए कई पेड़- पौधों, बोर्ड, तार व होर्डिंग्ज को भी चपेट में ले लिया। हर ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया। करीब आधे घंटे तक यह आलम रहा। जिसके बाद भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ।

घरों में दुबके लोग, बाजार हुए बंद

अचानक आई आंधी से बचने के लिए लोग घरों को बंद कर दुबक गए। वहीं, इसका बाजार पर भी खासा असर नजर आया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को धूलभरी आंधी से बचाने के लिए दुकानों के शटर गिरा दिये। इससे कई इलाकों में बाजार एकबारगी बंद सा हो गया।

हल्की बूंदाबांदी, किसानों की परेशानी
अंधड़ के दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जो कुछ मिनटों तक रही। लेकिन, आंधी के बाद भी मौसम में धूल का गुब्बार देर तक छाया रहा। उधर, मौसम के इस रूप ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। मानसून का इंतजार कर रहे किसानों की कुछ फसलें भी अंधड़ से प्रभावित हुई।

गर्मी से हल्की राहत


अंधड़ व हल्की बूंदाबादी ने गर्मी से भी हल्की राहत दी। इससे पहले तेज धूप की तपन से आम जन को बेहाल कर रखा था। लेकिन, आंधी ने भले ही वातावारण को धूल से भर दिया हो, लेकिन इसके बाद से छाए बादलों की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

मौसम के कई रंग के बाद मानसून का इंतजार


शेखावाटी में मौसम ने पिछले एक महीने में कई रंग दिखा दिये। कभी तेज धूप व लू तो कभी बरसात व आंधी तूफान देखने को मिले। जिसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा। उन्हीं किसानों को अब मानूसन का इंतजार है। हालांकि इस बीच टिड्टी हमला भी किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है।